फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नसीमुद्दीन सिद्दीकी की निधि अब बांदा में

नसीमुद्दीन सिद्दीकी की निधि अब बांदा में

Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। विधान परिषद में नेता विपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विधायक निधि के लिए अब नोडल जिला अपना गृह जनपद बांदा को बना दिया है। पिछले दो वित्तीय वर्षों से उनके एमएलसी की निधि से फतेहपुर में विकास कार्य हो रहे थे। बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अफजल सिद्दीकी इस लोकसभा चुनाव में फतेहपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे थे। इस कारण बसपा के करीब एक दर्जन एमएलसी ने अपनी निधि से जिले में विकास कार्य कराए। विधान परिषद में नेता विपक्ष नसीमुद्दीन की खुद की निधि से भी जिले में वर्ष 2012-13 और 2013-14 में जिले में विकास कार्य कराए गए, जिसमें जिले में सीसी रोड, डामर रोड, शिक्षण संस्थानों के भवनों के शिक्षण कक्ष, बाउंड्री वाल, बारातशाला, हैंडपंप, विद्युतीकरण का काम कराया गया।
विज्ञापन

इस बार उन्होंने अपनी निधि के लिए नोडल जिला बांदा को चुना है। अब उनकी निधि से बांदा में विकास कार्य होंगे। इससे जिला एक बड़ी निधि से विकास कार्यों के लिए महरूम हो गया है। बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि जिले के लोगों ने बसपा प्रत्याशी अफजल सिद्दीकी को अच्छा समर्थन मिला। इसके लिए वह जिले के लोगों के शुक्रगुजार हैं। अभी वह दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन के कामकाज में व्यस्त हैं। जल्दी ही फतेहपुर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed