फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   शिक्षा विभाग में पांच दिन अघोषित छुट्टी!

शिक्षा विभाग में पांच दिन अघोषित छुट्टी!

Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। व्यवस्था का हाल देखिए। जिले के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में पांच दिन की अघोषित छुट्टी रहेगी। कारण आधे से ज्यादा स्टाफ विशेष अवकाश पर अधिवेशन में शामिल होने आगरा जा रहा है। कर्मचारियों की फौज को छुट्टी देने के पूर्व आला अफसरों ने यह भी न सोचा कि आखिर इन पांच दिनों में पब्लिक क्या करेगी। और तो और जिले के दूरदराज स्कूलों से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए और डीआईओएस दफ्तर आने वाले शिक्षक क्या करेंगे। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के दफ्तरों में पांच दिन तक कोई काम नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तरों में टीसी पर काउंटर साइन कराने के लिए आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ेगा, वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षार्थियों के अभिलेखीय कार्य प्रभावित होंगे। राजकीय इंटर कालेजों के बच्चों को टीसी नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग के दफ्तरों में कार्यरत 34 लिपिकों में 27 लिपिक विशेष अवकाश पर अधिवेशन में शामिल होने आगरा चले जाएंगे। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन ने विशेष अवकाश के लिए आवेदन किया है। अपर शिक्षा निदेशक इलाहाबाद ने पहले ही अवकाश घोषित कर दिया है। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन का 10, 11 व 13 जून को आगरा में अधिवेशन होना है। इसमें प्रांतीय संगठन का चुनाव होगा। बीएसए व डीआईओएस दफ्तर में रोजाना तीन से चार दर्जन टीचर अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, लेकिन इन तिथियों में शिक्षकों के काम नहीं हो पाएंगे। गैरजनपदों में दाखिले के लिए किसी भी बच्चे की टीसी में डीआईओएस/बीएसए के काउंटरसाइन होते हैं। यह कार्य अभिभावक जून में पूरा करा लेते हैं। वर्तमान समय दोनों दफ्तरों में कम से कम दर्जनभर अभिभावक यहां आते हैं, लेकिन लिपिकों के अवकाश में जाने के कारण निराश होकर लौटना पड़ेगा। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के जिला महामंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के साथ राजकीय इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों का संगठन की ओर से विशेष अवकाश देने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन


कोट
मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों का अधिवेशन में शामिल होने के लिए विशेष अवकाश देने का प्रावधान है। उसी के तहत अपर शिक्षा निदेशक ने विशेष अवकाश स्वीकृत किया है। प्रयास यह किया जाता है कि संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता करके एक दो लिपिक रोक लिए जाते हैं, जिससे दफ्तर के जरूरी कामों व्यवधान न पैदा हो।- मोहम्मद रफीक जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन


कोट
शिक्षा विभाग के लिपिकों के अवकाश को लेकर शासन से दिशा निर्देश लिए जाएंगे। इसके बाद व्यवस्था की जाएगी। कहा कि काम प्रभावित नहीं होने पाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। जिलाधिकारी अभय ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed