फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खोखट खत्म, लोकवाणी केंद्र में जाएं

खोखट खत्म, लोकवाणी केंद्र में जाएं

Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। रिजल्ट भी घोषित हो चुके हैं। अब बारी है कालेजों व प्रोफेशनल कोर्सों में एडमीशन की। दाखिले के लिए आप कहीं भी जाएं, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की अनिवार्यता मस्ट है। अक्सर तहसील के चक्कर काटने और जानकारी के अभाव में छात्र, अभिभावक प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर खासे परेशान होते देखे जाते हैं। इन झंझटों से बचने के लिए अब लोकवाणी केंद्रों में प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध है। शासन ने तहसील से प्रमाण पत्रों को जारी करने की व्यवस्था बंद कर दी और जिले में अलग अलग स्थानों पर लोकवाणी केंद्र खुलवा दिए गए हैं। जिले में 38 लोकवाणी केंद्र हैं। केंद्रों में अभ्यर्थी आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रमाण पत्र आवेदन के 20 दिनों में बन जाएंगे। लोकवाणी केंद्रों में आवेदन करने वालों के आने का सिलसिला जारी है। इसके तहत राजस्व, शहरी विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, प्रशिक्षण और रोजगार विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अंतर्गत प्रमाण पत्र के लिए आवेदन लिए जाते हैं। सीडीओ केएन सिंह ने बताया कि अब शासन ने बेहतर व्यवस्था चालू कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र के लिए भटकना न पड़े और न ही कोई शोषण कर पाए।
विज्ञापन


यहां यहां हैं लोकवाणी केंद्र
शहर में विकास भवन और कलेक्ट्रेट प्रांगण के अलावा, मुराइन टोला, कलक्टरगंज समेत सभी ब्लॉकों और गांव में खुले लोकवाणी केंद्र में जाकर अपने प्रमाण पत्र निर्धारित समय के भीतर बनवा लें।
विज्ञापन

खागा तहसील परिसर, कोतवाली के पास और नौबस्ता रोड पर लोकवाणी केंद्र में प्रमाण पत्र बनवाए जा सकते हैं। इसके अलावा खखरेरू, धाता, विजईपुर, पौली, दयालपुर, अल्लीपुर बहेड़ा, हथगाम, मोहम्मदपुर गौंती, छिवलहा समेत अन्य जगहों पर बने जन सहज सेवा केंद्रों में भी आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र निर्धारित समय के भीतर बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी के लोग गांधी चौराहा, पुरानी तहसील के पास बने जनसहज सेवा केंद्र में सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इसके अलावा अमौली, डिघरुवा, जहानाबाद, देवमई, खजुहा, जाफरगंज, मलवां आदि क्षेत्रों में भी बने जन सहज सेवा केंद्रों से जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाए जा सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज जरूर ले जाएं
1. जाति प्रमाण पत्र के लिए: दो पासपोर्ट साइज कलर फोटो, शपथ पत्र(हलफनामा), सभासद व ग्राम प्रधान की ओर से जारी सत्यापित फार्म, राशन कार्ड की छाया प्रति, 20 रुपए शुल्क साथ लगाना होगा। 20 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
2. आय प्रमाण पत्र के लिए: दो पासपोर्ट साइज कलर फोटो, शपथ पत्र, राशन कार्ड की छाया प्रति, वेतन भोगी होने की दशा में वेतन पर्ची या सेलरी स्लिप, 20 रुपए शुल्क साथ में जमा करना होगा। 20 दिनों के भीतर आपको आय प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

3. निवास प्रमाण पत्र: दो पासपोर्ट साइज कलर फोटो, नोटरी का प्रमाण पत्र (शपथ पत्र या हलफनामा), राशन कार्ड की छाया प्रति, बिजली का बिल, वोटर पहचान, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की फोटो कॉपी आदि में से किसी एक की फोटो कॉपी जमा करना होगा। 20 रुपए शुल्क जमा कर निर्धारित समय 20 दिन के भीतर निवास प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed