{"_id":"36-184529","slug":"Fatehpur-184529-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी केसीसी से निकाले चार लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी केसीसी से निकाले चार लाख
Fatehpur
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज( बिंदकी)। जाफरगंज थाना क्षेत्र के टरुआपुर मजरे हसनपुर देवरी निवासी गया प्रसाद पुत्र शिव नरायण ने तहरीर देकर बताया कि जहानाबाद के खजुरिया गांव निवासी राजेश कुमार अवस्थी पुत्र देवी प्रसाद अवस्थी का उसके घर आना जाना था। एक प्लाट लिखाने के नाम पर उसने फर्जी तरीके से खतौनी व फोटो आदि हासिल कर ली और बाद में इलाहाबाद बैंक शाखा बिंदकी में फर्जी केसीसी बनवाकर चार लाख रुपया निकाल लिया। जानकारी होने पर जानकारी होने पर जब बैंक शाखा पहुंचे तो फर्जीवाड़ा सामने आया। कई बार फोन कर रुपया वापस करने की भी बात कही है, लेकिन उसने राशि वापस नहीं किया है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर जांच कराने की बात कहकर तहरीर ले ली हैं। उधर शाखा प्रबंधक बीआर गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन