फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   एचटी लाइन टूटी, किसान की मौत

एचटी लाइन टूटी, किसान की मौत

Mon, 31 Mar 2014 05:34 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Mon, 31 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ढोढ़ियाही गांव में रविवार की दोपहर खेत के पास से गुजर रहे किसान पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। बचाने में किसान की बेटी और भाई भी बुरी तरह झुलस गए। जिला अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया और जमकर हंगामा काटा। करीब घंटे भर बाद सूचना पर अधिकारियों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हो सका। तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी 50 वर्षीय रामदास लोधी दोपहर को गन्ने का बोझ लेकर कोल्हू जा रहा था। साथ में उसकी 18 वर्षीय बेटी भानमति और भाई झूरीलाल भी थे। किसान रामचरन के खेतों से होकर गुजर रहा था। उसी समय नलकूप कनेक्शनों के लिए गुजरी 11 हजार लाइन का तार टूटकर किसान पर गिर गया। किसान को बचाने के लिए बेटी, भाई और आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़े । बचाने की जल्दबाजी में टूटे तार की चपेट में भानमति और झूरीलाल भी आ गए। ग्रामीणों ने भानमति और झूरीलाल को बचा लिया, लेकिन हादसे में किसान रामदास की मौत हो गई। घटना की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की सूचना पर एसओ शिवमंगल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए शव सड़क पर रख दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि सारे जर्जर तारों को बदला जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। मामले की सूचना पर नायब तहसीलदार, राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण की मांग पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान बीमा योजना का लाभ और बिजली के तारों को जल्द बदलाने का आश्वासन दिया। क रीब एक घंटे तक हंगामे के बाद ग्रामीण शांत हुए। जिसके बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर अधिशाषी अभियंता प्रथम एके सिंह ने बताया कि उनकी तैनाती के पहले से तार बिछाए गए हैं। इन तारों को जल्द ही बदल दिया जाएगा। जिससे कोई हादसा नहीं हो सके ।
विज्ञापन




साइड स्टोरी
जरा देर होती तो राख हो जाती फसल
- करंट से फसल में लग गई थी आग, विभाग ने माना एचटी का लोड नहीं उठा सकते जर्जर तार
फतेहपुर। बिजली विभाग की लापरवाही ने जहां एक किसान की जान ले ली, वहीं करंट से फैली आग ने किसानों की गेहूं की पकी फसल को तबाह करने के लिए रौद्र रुप धारण कर लिया था। गनीमत थी कि तत्काल फसल में लगी आग पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया। किसान राम प्रसाद के हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गया था। टूटा तार कई बीघा गेहूं की फसल के ऊपर गिरा था। जिसमें गांव के छेद्दी, मृतक रामप्रसाद, रामचरन समेत आधा दर्जन किसानों की फसल करंट से झुलसने लगी। ग्रामीण किसान के शव को छोड़कर फसलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। किसानों ने नलकूप चलाकर खेतों में लगी आग को शांत किया। जिससे जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन



...लेकिन सोता रहा विभाग
फतेहपुर। जर्जर तारों को बदलने को लेकर ग्राम प्रधान सुशील कुमार, सुरेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र, बाबू, जयकरन, समीर त्रिवेदी ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया है। इससे पहले भी कई तार टूट चुके हैं और विभाग के लोगों ने जर्जर तारों में गठजोड़ किया है। लगातार तार बदलने की शिकायत दी गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी वजह से बड़ा हादसा हुआ है। मामले में एक्सईएन प्रथम एके सिंह ने 11 हजार की लाइन दौड़ाने में लोहे की तार लोड नहीं उठा पाना बताया है। इसी बात को हादसे की वजह मान रहे हैं। इसके बावजूद विभाग ने मौत के तारों को बिछाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
शादी की तैयारियों में जुटे थे परिजन
मृतक किसान के बड़े भाई छेदीलाल की बेटी सरस्वती की 21 अप्रैल को शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। इस अनहोनी से परिवार के लोगों में मातम की लहर दौड़ गई है। घटना के समय मृतक का बेटा राजकरन अपने दादा छेदीलाल के साथ शादी के कार्ड बांटने गया था। वह लोग रास्ते से हादसे की बात सुनकर लौट आए। वहीं परिजन और ग्रामीण महिलाएं दहाड़ मारकर रोती बिलखती रहीं। हादसा सुनकर घटनास्थल की ओर नंगे पैर ही ग्रामीण भागते दिखे। मृतक की बेटी ज्ञानमती अपनी ससुराल से शादी समारोह में शामिल होने आई थी। लेकिन उससे पहले ही पिता की मौत का सामना करना पड़ा। मृतक की पत्नी रामा देवी और बेटी ज्ञानमती एक दूसरे लिपटकर रोती बिलखती। उनको ग्रामीण महिलाएं शांत करने का प्रयास करती रहीं।




एचटी लाइन टूटने से घर का सामान जला
खागा। धाता थाना क्षेत्र के ऐरई गंाव में रविवार को हाईटेंशन लाइन की तार टूटने से आग लग गई जिसमें दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वही पास बंधी एक भैंस और एक बकरी जलकर मर गई। मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। गंाव के बल्लू के घर से गुजरी 11 हजार लाईन करीब 1बजे टूटकर घर के छपरे में गिर गई। तार की निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें घर में रखा राशन, बिस्तर और पास में बंधी 60हजार कीमत की एक भैंस की जलकर मर गई। बल्लू से ही जुड़े भइयालाल के घर में भी आग लग गई जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से एक बकरी भी मर गई। आग से करीब दोनों घरों में दो लाख क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed