{"_id":"36-176135","slug":"Fatehpur-176135-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी की मीटिंग में थानेदार फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी की मीटिंग में थानेदार फेल
Fatehpur
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की पिलाई गई घुट्टी को थानेदारों ने हवा में उड़ा दिए हैं। आईजी शनिवार शाम मीटिंग में एसओ पर जमकर बिफरे हैं। उन्होंने कोताही बरतने वाले थानों के प्रभारियों को अपनी ब्लैक लिस्ट में डाला है। पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में इलाहाबाद जोन रेंज एलबी एंटोनी देव कुमार और डीआईजी भगवान स्वरुप श्रीवास्तव ने शनिवार शाम संयुक्त रुप से थानेदारों की क्लास लगाई। आईजी ने चुनाव आयोग के आए दिशा निर्देशों के परिपत्रों के बारे थानेदारों से जानकारी ली। चुनाव आयोग के मुख्य बिंदुओं की सही जानकारी देने में थानेदार असफल हुए। इस पर आईजी ने थानेदारों को जमकर फटकार लगाई और सिर पर इलेक्शन में ऐसी थानाध्यक्षों की कोताही पर असंतोष जाहिर किया। वहीं मौजूद डीआईजी ने थानों के प्रभारियों को बताया कि जिले में 16 सौ के करीब मजरे, गांव है। इनमें पांच सैकड़ा ही अवैध असलहे पकड़े गए हैं। जब कि हर गांव में कम से कम एक देशी कट्टा होता है। इस तरह से थानेदार अपने कार्यों को सही रुप नहीं पाने की पुष्टि हो रही है। थानों की पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाइयां में सही लोगों को ही चिन्हित करे। संभ्रात लोगों को ऐसी कार्रवाइयों की परिधि में नहीं लाया जाए। थाना क्षेत्रों में मतदाताओं को बहकाने के लिए रुपए, दारु बांटने वालों की निगरानी की जाए और इनकी गिरफ्तारियां की जाए। इस मौके पर एसपी विनोद कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ चुनाव सेल अनुराग दर्शन, सीओ सिटी निवेष कटियार, सीओ बिंदकी अनिल कुमार सिंह, सीओ खागा, सीओ थरियांव वंदना सिंह समेत समस्त थानेदार मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन