फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बैंक कर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या

बैंक कर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या

Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के गंगानगर इलाके में शादी के एक माह बाद बैंक कैशियर की पत्नी ने शुक्रवार की देर शाम कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। मृतका के पास मिले सुसाइड नोट पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की है। इलाका निवासी पीएसी जवान बृजमोहन त्रिपाठी की 22 वर्षीय पुत्री माधुरी त्रिपाठी की शादी 9 फरवरी 2014 को आशीष द्विवेदी निवासी मिलखिन खेड़ा कोतवाली बिंदकी से हुई थी। बांस बरेली एसबीआई की शाखा विशारतगंज इज्जतनगर में आशीष बैंक कैशियर है। मायके पक्ष के लोग शादी के नौ दिन बाद माधुरी को लिवा लाए थे। तब से ससुरालीजन उसे लेने नहीं पहुंचे। शुक्रवार शाम युवती की मां सुनीता घर दूध लेकर लौटी थी। उसने बेटी को कमरे में फांसी के फंदे से झूलते देखा। सुनीता चीख पुकार मचाते घर के बाहर आई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने पंखे से रस्सी से लटकते शव को नीचे उतारा। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद किया। मोबाइल में अंतिम कॉल रिकार्ड है। चौकी पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में बैंक कैशियर पति को युवती ने शादी धोखाधड़ी से करने का आरोप लगाया है। सूचना पर मृतका के पिता प्रतापगढ़ से चुनावी ड्यूटी से वापस आए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी एमए पास थी। नौ लाख रुपए दहेज देकर बेटी की शादी की थी। इसके बाद चौपहिया की मांग के चलते ससुरालीजन बेटी को नहीं ले जा रहे थे। जिससे प्रताड़ित होकर बेटी ने जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed