फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   महादानियों के जज्बे को सलाम

महादानियों के जज्बे को सलाम

Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कहते हैं जहां चाह वहां राह। इरादा मजबूत और दिलो-दिमाग में और की खुशहाली की इबारत हो तो हर शख्स नेक काम में तहेदिल से जुड़ने को तैयार हो जाता है। अमर उजाला फाउंडेशन के महाअभियान रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का जोश और जज्बा दखकर लगा कि दुनिया खूबसूरत ही नहीं यहां दूसरों के लिए जीने वाले नेकदिल इंसान भी हैं। महाअभियान का हिस्सा बनने के लिए लोगों की ललक देखते बनी। रक्तदान शिविर में 40 डोनरों ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया। ब्लड बैंक में रखने की जगह में अक्षमता जाहिर करने पर कई 61 लोगों ने अमर उजाला फाउंडेशन के अगले शिविर में रक्तदान करने को रजिस्ट्रेशन कराया। पंजाब पुलिस के जवान गुरनाम सिंह की सदर अस्पताल में खून न मिलने से हुई मौत ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया। शायद यही वजह थी कि शनिवार के अमर उजाला फाउंडेशन के महाअभियान में भागीदारी के लिए विभिन्न संगठनों के अलावा आम नागरिक आगे आए। रक्तदान शिविर का उद्घाटन फीता काटकर एडीएम रामचंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी वर्मा, सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी और सीओ सिटी निवेष कटियार ने किया। जबकि समापन समारोह जिलाधिकारी अभय ने किया। जिलाधिकारी ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस नेक काम की भूरि भूरि प्रशंसा की और हर तरह का सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे काम सिर्फ मानवता के लिए किए जाते हैं। अमर उजाला का योगदान सराहनीय है। एडीएम रामचंद्र ने अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविरों को जीवनदायिनी करार दिया। सीएमओ डॉ. मुरारी प्रसाद वर्मा व सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी ने अमर उजाला को सामाजिक सरोकार से जुड़े क्रियाकलापों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में शहरकाजी मौलाना अब्दुल्ला शहीदुल इस्लाम, रक्तकोष प्रभारी डॉ. अल्का शर्मा, सीओ जाफरगंज अनुराग दर्शन, टीआई एके सिंह, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा पैथालाजिस्ट केसी उमराव, अशोक कुमार सिंह, आरपी सिंह, आरएन सिंह, अशोक शुक्ला, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल, श्याम बाबू, मुकेश कुमार, अतुल जायसवाल, शीलू गुप्ता, अनुराधा, मंजरी गुप्ता, हर्षिता गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन



इनके योगदान ने अभियान को बनाया सफल
1- नगरीय विकास समिति
2. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिसएशन फतेहपुर
3- जिला पत्रकार एसोसिएशन/ संघ फतेहपुर
4- महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहपुर
5- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद फतेहपुर
6- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर
7- जिला उद्योग व्यापार मंडल फतेहपुर


इन्होंने कराया रजिस्ट्रेशन
राजू शर्मा, विवेक मिश्र, विभा दिवाकर, ममता देवी, सौरभ निहाल, नितिन श्रीवास्तव, डॉ. विनोद मिश्र, डॉ. एसके मिश्र, अवधेश सिंह (सभी त्रिवेदी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट फतेहपुर), प्रदीप तिवारी निवासी चतुरी का पुरवा, फतेहपुर, बीरेंद्र गुप्ता व धीरेंद्र सिंह केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, दिलीप मोदनवाल, गिरजा शंकर सोनी, पकंज गुप्ता (अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद), शैलेंद्र शरण सिम्पल जिला पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष, इसरार हुसैन, मोहम्मद आमीन, मकबूल आलम (नगरीय विकास समिति), विनोद श्रीवास्तव, पत्थरकटा चौराहा, अभय शिवहरे, गौरव सिंह गौतम, चंद्रवीर श्रीवास्तव, अरविंद्र कुमार, दीन दयाल मौर्या, मोहम्मद अजहर, विकास पांडेय, विक्रम सिंह, महेंद्र यादव, यश मिश्रा, गोविंद कुमार, शिवम मिश्र, शिवमेव शुक्ला, शिवम तिवारी, पंकज सिंह, रेखा देवी, निशात खालिद, फैजान अहमद, शिवकेश, रावेंद्र यादव, मनीष पटेल (महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय), जिया काजमी निवासी खेलदार, शिवम पांडेय, शारदा शरण, रत्नेश रस्तोगी, आशीष सिंह, सपना देवी, विजय वैश्य, मृगेंद्र सिंह, लालसिंह यादव, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान), अमित मिश्रा, सुगंध शुक्ला, अंकुर गुप्ता (भारतीय जनता युवा मोर्चा), सुशील सिंह निवासी शाह, अभिषेक सिंह, शैलेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, धनंजय यादव(सभी युवा अधिवक्ता फतेहपुर )
विज्ञापन



फिर आगे आई नगरीय विकास समिति
फतेहपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के महाअभियान रक्तदान शिविर में नगरीय विकास समिति के सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया। समिति के सचिव हाजी मोहम्मद रजा की टीम महाअभियान को सार्थक बनाने के लिए हर तरीके से लगी रही। सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली नगरीय विकास समिति के प्रयास आइना दिखाने वाले रहे। अध्यक्ष विनय तिवारी, सुरेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ डब्बू समेत सभी का भरपूर सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed