फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   फतेहपुर क्लब ने जीता खिताब

फतेहपुर क्लब ने जीता खिताब

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 19 वर्ष आयु वर्ग की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसका फाइनल मैच फतेहपुर क्लब और ओमनी क्लब के बीच खेला गया। फाइनल में ओमनी क्लब को एक गोल से कर फतेहपुर क्लब ने विजेता का ताज हासिल किया। उ.प्र. खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर यह प्रतियोगिता बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। उद्घाटन मैच फतेहपुर क्लब व सदाशिव इंटर कालेज क्लब के बीच खेला गया। इसमें फतेहपुर ने 3-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच ओमनी क्लब और स्टेडियम क्लब के बीच हुआ। इस मैच में ओमनी क्लब ने स्टेडियम क्लब को हरा दिया। पहला सेमीफाइनल मैच एमजी कालेज क्लब और ओमनी क्लब बीच खेला गया। ओमनी क्लब ने एक गोल किया, जबकि विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर पाई। फाइनल मैच ओमनी क्लब और फतेहपुर क्लब के बीच खेला गया। खिताबी मुकाबले में फतेहपुर ने तीन गोल किए, जबकि ओमनी क्लब दो ही गोल कर पाई। इस प्रकार 3-2 से फतेहपुर क्लब ने ट्राफी जीत ली। विजेता और उपविजेता टीम को जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान सीएल वर्मा, कौशिक पाल, अंसार अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed