फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कौशांबी में खागा गया तो आंदोलन

कौशांबी में खागा गया तो आंदोलन

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा के कौशांबी में शामिल किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस बड़ा आंदोलन चलाएगी। किसी भी कीमत पर फतेहपुर से खागा को अलग होने नहीं दिया जाएगा। एफडीआई का विरोध बेजा हो रहा है। विरोधी पार्टियां खासकर भाजपा बेवजह शोर मचा रही है। गैस सिलेंडर जरूर यूपीए सरकार की बड़ी कमजोरी है। सपा शासन की हालिया ऋणमाफी योजना का लाभ माफिया को मिलना है। शुक्रवार को कांग्रेसी नेता प्रिंस रियासत अली के आवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य विभाकर शास्त्री मीडिया से रूबरू थे। जिले से खागा को अलग किए जाने के मसले पर कहा पार्टी इस बात का बड़ा विरोध करेगी। खागा को कौशांबी जिले में शामिल किए जाने का गुस्सा पूर्व की सरकार झेल चुकी है। कांग्रेस इस मसले पर मुखर होगी। सोमवार को इस मसले की शुरूआत प्रशासन के जरिए शासन को ज्ञापन सौंपने के साथ शुरू हो जाएगी। यदि जनभावनाओं से खिलवाड़ हुआ तो कांग्रेसी सड़क पर उतर कर खागा आंदोलन चलाएगें। एफडीआई के मसले पर मचाए जा रहे विपक्ष द्वारा हल्ले को लेकर कहा भाजपा ज्यादा राग अलाप रही है। सच तो यह है कि एफडीआई से बाजार से बिचौलियों का दखल समाप्त हो जाएगा। शास्त्री ने माना रसोई गैस कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी है। जनता इस मामले में परेशान है। जो कांग्रेस महसूस कर रही है। उम्मीद है कि दिसबंर तक यूपीए सरकार एलपीजी सिलेंडर की संख्या साल में छह से बढ़ाकर एक दर्जन कर देगी। एक सवाल के जवाब में बोले प्रदेश सरकार की हालिया ऋणमाफी योजना से केवल माफिया को भला होने वाला है। जबकि केंद्र सरकार ने पूर्व में जो ऋणमाफी योजना लागू की थी उसका लाभ किसान को मिला था। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, सईदुल इस्लाम, आकाश तिवारी सैंकी, पीरजादा कासिम भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इंसेट
दिसंबर से हर सोमवार जनता दरबार
फतेहपुर। कांग्रेस दिसंबर से प्रत्येक सोमवार जनता दरबार लगाएगी। मिशन 2014 के लिए कांग्रेसियोें को हर तरह से तैयार रहने के लिए कांग्रेस ने जन शिकायतें सुनने के बाद उन्हें प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लेकर जनता से सीधे जुड़ने की पहल सोंची है। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कामचोर पदाधिकारियोें को संगठन से बाहर जाने का रास्ता सुझाया। कहा ऐसे पदाधिकारी या तो संगठन के लिए काम करें अथवा पद छोड़ दे ताकि दूसरा आकर उसके साथ इंसाफ कर पार्टी का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed