{"_id":"5a8db1664f1c1b2a788b7120","slug":"91519235430-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिशील किसानों ने दिए व्यापारिक खेती के सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगतिशील किसानों ने दिए व्यापारिक खेती के सुझाव
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें प्रगतिशील किसानों ने व्यापारिक ढंग से खेती करने का सुझाव दिया। डीएम कुमार प्रशांत ने कृषि विभाग के अधिकारियों से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
औंग के प्रगतिशील किसान रामसिंह ने प्याज व लहसुन की खेती करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल में प्याज की नर्सरी डालने का सही समय 15 जून से 15 जुलाई तक होता है। एक बीघा मेें 70 से 80 क्विंटल का उत्पादन होता है। खरीफ फसल में प्याज की बुआई ऐसे खेत में करनी चाहिए, जिसमें पानी का बहाव हो। बारिश का पानी खेत में नहीं भरना चाहिए।
प्रगतिशील किसान सत्यप्रकाश तिवारी ने हल्दी की खेती के बारे में बताया। बागवानी और केला की फसल में हल्दी की बुआई की जा सकती है। एक खेत में दो फसलें एक साथ तैयार हो जाएंगी। इससे किसानों की आमदनी दोगुना होगी।
विज्ञापन
किसान राहुल सिंह ने मशरूम की खेती करने का तरीका बताया। कहा कि ढिगरी प्रजाति की मशरूम 25 से 30 दिन में तैयार हो जाती है। डीएम ने खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को औद्योगिक फसलों के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसानों के लिए बीज, कृषियंत्र व अन्य संसाधनों में अनुदान की योजनाएं चल रही हैं। विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर किसान इसका लाभ ले सकते हैं।
इस मौके पर उप कृषि निदेशक जीसी कटियार, जिला उद्यान अधिकारी एके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह, प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, प्रगतिशील किसान जयदेव सिंह गौतम, रणविजय सिंह मौजूद रहे।
क्रय केंद्र में व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
फतेहपुर। प्रगतिशील किसान रणविजय सिंह ने डीएम को ज्ञापन देकर गन्ना क्रय केंद्रों में धांधली करने का मुद्दा उठाया। क्रय केंद्रों में अब तक के खरीद की जांच कराने की मांग की। किसान ने कहा कि गन्ना किसानों को समय से पर्ची नहीं दी जाती है। आरोप लगाया कि चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा किए गए सर्वे में किसानों के नाम हटा कर बिचौलियों के नाम डाल दिए गए हैं। जिन किसानों के पास गन्ना है, वह क्रय केंद्र में बेच नहीं पाते हैं। बिचौलियों का सहारा लेना पड़ता है।
जायद में 70 रुपये में मिलेगा मूंग का बीज
उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि जायद की फसल में मूंग के बीज का क्लस्टर प्रदर्शन किया जाना है। किसानों को 70 रुपये प्रति किलो की दर से मूंग का बीज खरीदना होगा। अनुदान की धनराशि किसानों के बैंक खाता में भेजी जाएगी। वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कराने के लिए प्रत्येक राजस्व गांव में एक किसान का चयन होगा। इसमें छह हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।