{"_id":"5cbb6c90bdec221477611450","slug":"81555786896-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक चढ़ाने जा रहे बोलेरो सवार आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक चढ़ाने जा रहे बोलेरो सवार आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ/जाफरगंज। ललौली और जाफरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हादसों में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव के पास शनिवार शाम कार में सामने से बाइक सवार जा घुसे। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। जाफरगंज थाने के रावतपुर गांव निवासी सचिन सिंह पत्नी ज्योति सिंह और परिवार के सदस्यों संग थवईश्वर मंदिर के दर्शन कर घर लौट रहे थे। अजमतपुर गांव के पास
पहुंचे तभी सामने से बाइक सवार आ गए। भिड़ंत में बाइक सवार जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी रफीक खान का बेटा सैफ खान (20) और इमरान हुसैन का बेटा फरहान हुसैन(18) घायल हुए। सैफ खान का एक पैर टूट गया वहीं फरहान हुसैन का सिर फट गया। पुलिस को इनके पास हेलमेट नहीं मिला। बिंदकी सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं ललौली थाने के बहुआ सैयद बाबा की मजार के पास डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी। बाइक सवार दतौली गांव निवासी बचोली का बेटा सचिन (20) रोड पर गिरा। उसके पैरों से ट्रक का पहिया गुजर गया। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। वह बाइक में घर से पेट्रोल भराने जा रहा था। उधर, जाफरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मांझेपुर गांव निवासी अवधेश उमराव की बेटी का तिलक चढ़ाने बोलेरो से रिश्तेदारों के साथ जहनाबाद थाने के अरधना गांव जा रहे थे। जाफरगंज के खूंटाझाल के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे बाद ट्रैक्टर समेत चालक भाग निकला। हादसे में बोलेरो सवार अवधेश, रमेश, दिलीप, सुरेंद्र, सुकरू, हिमांशू, सुल्तानगढ़ गांव का हर्षित, बोलेरो चालक ज्ञानेंद्र वर्मा पुत्र सीताराम निवासी सुल्तानगढ़ घायल हुए। सुकरू की उंगलिया दबने से कट गई। डाक्टरों ने चालक ज्ञानेंद्र को कानपुर रेफर किया है। वह बुकिंग में बोलेरो लेकर जा रहा था।
-----------------------------------------