फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   डीएम को देख पहुंची 165 शिकायतें, निपटीं 1

डीएम को देख पहुंची 165 शिकायतें, निपटीं 1

Wed, 02 Jan 2019 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
डीएम को देख पहुंची 165 शिकायतें, निपटीं 1
खागा। नए साल के पहला संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में फरियादियों की लाइन लग गई। जिलास्तरीय व तहसील स्तरीय अफसर लंबी भीड़ देख सिर खुजलाने लगे। डीएम की अगुवाई में शिकायतों का निपटारा होना था, लिहाजा 165 लोगों ने प्रार्थना पत्र जमा किए। बहुत कोशिश के बाद 18 शिकायतों का निपटारा किया जा सका।
विज्ञापन


बाकी मातहतों को निष्पक्ष निपटारे की हिदायत के साथ दे दी गईं। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि लंबित शिकायतों का ग्राफ बढ़ रहा है। यह बेहद ही चिंताजनक है। शिकायतों में 50 फीसदी सही निस्तारण हो रहा है और बाकी 50 फीसदी निस्तारण फर्जी तरीके से केवल कागज पर कर अवगत कराया जा रहा है, जो गलत है। इसी वजह से एक समस्या बार-बार उनके सामने आती है। नाराजगी जताते हुए डीएम ने कहा कि गंभीरता से कार्य करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


नसीरपुर के धनपत ने पट्टे की जमीन की पैमाइश न होने की शिकायत की। थरांव के मोहम्मद साजिद ने प्राइमरी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा, धाता के चोखेलाल ने पट्टे की जमीन पर कब्जा न मिलने, रानीपुर दामपुर के हरेकृष्ण शुक्ला ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। फतेहपुर टेकारी के पवन तिवारी ने कहा गांव का रास्ता बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ंजा और नालियां नहीं बनी हैं। पानी रास्ते में भरा रहता है, लख्मीपुर के मजरे फुद्दीका पुरवा के गुलाब सिंह ने रास्ता बंद करने की शिकायत की। खागा जीटी रोड निवासी प्रवीण कुमार चौरसिया ने किरायेदार की ओर फर्जी मामला दर्ज कराने की शिकायत की गई। विजयीपुर ब्लाक के महेशपुर मठेठा गांव निवासी प्रवीण कुमार ने शिक्षामित्र मां मनोरमा देवी को फरवरी 2018 से मानदेय न मिलने की बात कही।


नगर पंचायत खागा के नीम टोला निवासी प्रेम नारायण मिश्र ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की। कहा कि जमीन न होने की वजह से उसे अपात्र घोषित कर दिया गया। इस मौके पर एसपी राहुल राज, सीएमओ उमाकांत पांडेय, एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, अधिशासी अभियंता आरएन सिंह, आदि सभी विभागों के जिला स्तरीय और तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed