फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   8 o'clock in the night, foggy fog

रात आठ बजते ही छा गया घना कोहरा

Sat, 30 Dec 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
8 o'clock in the night, foggy fog
रिक्शा में ठंड से ठिठुरते बच्चे।

फतेेहपुर। जिले में शुक्रवार को सुबह घना कोहरा रहा। लोगों की सुबह नौ बजे तक रजाई से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं पड़ी, लेकिन नौनिहालों को स्कूल जाने के लिए सुबह से तैयार होकर स्कूल जाना पड़ा। गलन भरी ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि मौसम को देखते हुए डीएम ने बेसिक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से करने के निर्देश दिए थे लेकिन इसका असर स्कूलों पर नहीं दिखा। इधर, रात में आठ बजते ही कोहरे की घनी चादर ने जिले को ढंक लिया।

विज्ञापन


मौसम ने एक बार फिर से अचानक पलटी मार दी है। अधिकतम, न्यूनतम पारा फिर लुढ़क कर 23 व आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह कोहरा इतना अधिक था कि नजदीक का भी कुछ नहीं दिखाई दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर को हल्की धूप निकली। उसका भी ठंड पर असर नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद ही फिर कोहरे की धुंध छा गई। स्कूली बच्चे सुबह और शाम ठंड में ठिठुरते दिखे। सुबह जब सड़कों पर सन्नाटा पसरा था, तब बच्चे स्कूली कोट, स्वेटर पहन कर सड़क पर खड़े दिखाई दिए। रिक्शा और बसों का इंतजार करते रहे। वहीं गलनभरी ठंड का असर बाजारों में दिखाई दिया। दोपहर तक प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


ऊनी कपड़ों की दुकानों में कुछ लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। ठंड बढ़ने से गरीब, मजूदरों की समस्या बढ़ गई है। कोहरे की धुंध व ठिठुरन से मजदूरी करने वाले लोग काम पर भी नहीं जा सके। दिनभर घर में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज और रेलवे स्टेशन में यात्रियों के अलावा गरीब, बेबसों की भीड़ बढ़ गई है। अलाव तापने के लिए सुबह होते ही यह लोग सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच जाते हैं। नगर पालिका के जल रहे अलाव के पास बैठकर ठंड से दूर करते हैं। अस्पतालों में दमा, स्वांस, सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज भी बढ़ गए हैं। अस्पताल के ओपीडी में ऐसे मरीज ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। उधर, ठंड में पाला का असर होने से तलहन और सब्जी किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछैती आलू की फसल में झुलसा रोग के लक्षण दिखाई देने लगा है। किसान फसलों का बचाव करने के लिए कृषि विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। प्राइवेट व राजकीय बीज भंडार से दवाएं खरीद रहे हैं।

ठंड से किसान की मौत
बिंदकी (ब्यूरो)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गोगौली गांव निवासी गिल्लू सिंह गौतम (70) बुधवार रात अपने खेतोें पर पानी लगाए थे। तभी उनको ठंड लग गई, परिजनों ने उनको गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने उनको सदर के लिए रेफर किया गया। वहां मौत हो गई।


ट्रेनें लेंट, चौरीचौरा चार घंटे देर से आई
फतेहपुर। डाउन लाइन की प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवां एक्सप्रेस व संगम एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आईं। जोधपुर हावड़ा चार घंटा, इंटरसिटी तीन घंटे, मुरी एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। महानंदा रद रही। अपलाइन में तूफान एक्सप्रेस हमेशा की तरह साढ़े पांच घंटे लेट आई। नार्थ ईस्ट छह घंटे व चौरीचौरा एक्सप्रेस चार घंटे देरी से स्टेशन पहुंचीं। रोडवेज बस की सुबह और रात की सेवा ज्यादा प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed