{"_id":"5c7ad5d1bdec227390333189","slug":"71551554001-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप पार्क के सुंदरीकरण का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप पार्क के सुंदरीकरण का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आवास विकास कालोनी में महाराणा प्रताप पार्क के सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया। अठारह लाख की लागत से बना यह पार्क जल्द ही नगर पालिका को हस्तांतरित होगा।
नगर पालिका परिषद ने अमृत योजना के तहत 31 अगस्त 2017 में आवास विकास की ईडब्लूएस कालोनी में कैथा पार्क के समीप महाराणा प्रताप पार्क का सुंदरीकरण शुरू कराया था। इससे पहले यह पार्क पूरी तरह से वीरान था। पार्क में लोग मवेशी बांधते थे और कूड़े के ढेर डंप रहते थे। नगर पालिका ने पार्क का निर्माण पूरा कराने की
समय अवधि फरवरी 2018 निर्धारित की थी, लेकिन पार्क पूरे एक साल बाद बनकर तैयार हो पाया है। इसमें बैठने लिए आरामदायक बेंचों की व्यवस्था है। बच्चों के खेलने के लिए झूलों के साथ खेलकूद की अन्य सामग्री लगाई गई है। पार्क के चारों तरफ बाउंड्री और गेट लगा दिया गया है। पार्क में अभी घास और फूल आदि की व्यवस्था नहीं हो पाई है। एएसडीएम एवं प्रभारी ईओ प्रमोद झा ने बताया कि डिप्टी कलक्टर हिकमत उल्ला की तर्ज पर आवास विकास कालोनी के दो पार्क सुंदरीकरण के लिए चिह्नित किए गए थे। इनमें महाराणा प्रताप पार्क का सुंदरीकरण हो चुका है। पार्क बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।