फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   हर्षोल्लास से मनाई होली, खूब उड़ा अबीर गुलाल

हर्षोल्लास से मनाई होली, खूब उड़ा अबीर गुलाल

Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाई होली, खूब उड़ा अबीर गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। अबीर गुलाल उड़ा लोगों ने खुशियां मनाई तो बच्चों, युवाओं की पिचकारी से निकली रंगों की बौछार ने हर किसी को सराबोर कर दिया। जगह-जगह डीजे की धुन पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लोगों ने सोशल साइट्स के जरिए होली के संदेश भेजे।


होलिका दहन के बाद सुबह से ही घरों में बच्चे एक दूसरे पर रंग डालकर बाहर निकल पड़े। बड़ों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। महिलाएं और लड़कियां भी होली खेलने में पीछे नहीं रहीं। भौजाई ने ननद को रंगा तो ननद ने भी भाभी को खूब रंग लगाया। इसी प्रकार जीजा साली और देवर भाभी के बीच खूब होली हुई। एक दूसरे को रंग लगा खुशियां मनाई। घरों में पहुंचे मेहमानों को गुझिया, चिप्स पापड़ व अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों से स्वागत किया गया। शहर के मुराइनटोला, हरिहरगंज, देवीगंज, आबूनगर, ज्वालागंज, चौक आदि इलाकों में युवाओं की टोलियों ने मटकी फोड़ का आयोजन किया। डीजे की धुन में युवाओं ने खूब मस्ती की और मटकी फोड़ी। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से चौक चौराहों में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed