फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सड़क हादसों में पांच की मौत

सड़क हादसों में पांच की मौत

Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में पांच की मौत
सड़क हादसों में पांच की मौत
विज्ञापन

फतेहपुर। होली पर शुक्रवार व शनिवार को कई सड़क हादसे हुए। इनमें पांच लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बाइक सवारों की ज्यादातर मौत में उनका हेलमेट न लगाना भी एक वजह बना। पुलिस का मानना है कि यदि वह हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती। मरने वालों में एक किसान, दो सुरक्षा गार्ड, एक प्राइवेट कर्मचारी और एक नवयुवक था।

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
मुगलमार्ग हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार सुबह साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बकेवर थाना क्षेत्र के मझिलेगांव निवासी ननकू का बेटा रामभरोसे (40) नलकूप में पानी लगाने गया था। काम खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। हाईवे पर चौडगरा की ओर जा रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। उसे पास के अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डीसीएम में घुसी बाइक, दो गार्डों की मौत
एक फैक्ट्री के बाइक सवार दो सुरक्षा गार्ड शुक्रवार सुबह डीसीएम की चपेट में आ गए। बाइक समेत एक गार्ड डीसीएम में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में दोनों गार्डों की मौत हो गई। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरेठर खुर्द निवासी मीरा सिंह का बेटा हरिकरन (40) और बकेवर थाने के बरिगवां निवासी सीताराम सिंह का बेटा राकेश (38) चौडगरा की एक फैक्ट्री में गार्ड थे। दोनों शुक्रवार सुबह ड्यूटी से निकले थे। हरिकरन त्योहार पर राकेश को अपने घर ले गया। इसके बाद राकेश को उसके घर छोड़ने जा रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला नहर पुल पर चौडगरा की तरफ से आ रही डीसीएम से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। बाइक से उछल कर हरिकरन दूर जा गिरा। हेलमेट न होने से उसके सिर में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक व राकेश डीसीएम के निचले हिस्से में फंस गए। डीसीएम उन्हें पचास मीटर दूर तक घसीटती ले गई। बाद में चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने राकेश को बाहर निकाला और पीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हरिकरन की मौत से उसकी पत्नी गोमती देवी और बेटे, बेटियों का हाल बेहाल हो गया। उधर, राकेश सिंह की मौत से उनकी पत्नी वंदना और मासूम बेटियों रसना देवी, रुचि, शारदा रो-रो कर बदहवास हो गईं। थानेदार अरविंद सिंह गौर ने बताया कि मौके से हेलमेट नहीं मिला है। रिपोर्ट दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिश्तेदार के घर से लौटते समय हुआ हादसा
हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कौशांबी जिले में सैनी थाने के अझुवा अजमतपुर मोहल्ला निवासी बद्री प्रसाद का बेटा रमेश उर्फ झल्लर (28) बाइक से होली पर खागा अपने रिश्तेदार के घर आया था। शुक्रवार सुबह घर लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र हाईवे के बाईपास पर सामने से आई बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। दोनों गंभीर से घायल हुए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में डाक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। उसे सिर में गंभीर चोट लगी थी। वहीं दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल एके राय ने बताया कि रमेश प्राइवेट नौकरी करता था। घायल संजीत बिहार प्रदेश के भोलपुर का है। वह खागा के रामनगर इलाके में नौकरी करता है। दुर्घटनास्थल पर किसी के पास हेलमेट नहीं मिला।


ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
भाई की ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार को शुक्रवार रात ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। उसकी कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हुसैनगंज थाने के हैदरपुर इटौली गांव निवासी जगन्नाथ पटेल का बेटा विकास (18) बाइक से भाई छोटू की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के उमरापुर गांव आया था। शुक्रवार को लौट रहा था। लखनऊ बाईपास चौराहे पर बाइक सवार को ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे की सूचना पर चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ पहुंचे। पुलिस ने विकास को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों कटे पैरों से खून बहना बंद नहीं हुआ। तब डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर किया। कानपुर ले जाते वक्त उसकी सांसे थम गई। वह भाइयों छोटू, कल्लू, दीपू से छोटा था। पुलिस को इनके पास हेलमेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed