फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जिले में 32 ब्लैक स्पॉट, लगेंगे ब्लिंकर्स

जिले में 32 ब्लैक स्पॉट, लगेंगे ब्लिंकर्स

Fri, 29 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिले में 32 ब्लैक स्पॉट, लगेंगे ब्लिंकर्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने जिले में 32 ब्लैक स्पॉट चुने हैं। इन स्थानों पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। जागरूकता और संसाधन दोनों नजरिए से यहां काम किया जाएगा। गुरुवार को प्रशासन ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में सबसे ज्यादा जोर इन्हीं ब्लैक स्पॉटों पर दिया।

कलक्ट्रेेट के बांधी सभागार में कार्यवाहक डीएम एसपी आनंद की मौजूदगी में 13 बिंदुओं पर संभागीय परिवहन विभाग की ओर से अब तक की कार्रवाई पेश की गई। सीडीओ को जाम की समस्या से अवगत कराया गया। बताया गया कि ई-रिक्शा की वजह से जाम बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बिना कागजात ई रिक्शा सड़क पर दौड़ने का भी मामला सामने आया। प्रभारी डीएम ने कहा कि इनके खिलाफ विभाग कार्रवाई करें। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि जिले मेें ज्यादा सड़क हादसे 32 जगहों पर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने ऐसे स्थानों पर ब्लिंकर्स, रोड संकेतक, ब्रेकर की व्यवस्था के लिए पीडब्लूडी और एनएचटूू के अफसरों से इसकी जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम अवनीश राय, बीएसएस शिवेेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।


ऐसे चुने जाते हैं ब्लैक स्पॉट
एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी का कहना है कि परिवहन विभाग ब्लैक स्पॉट (सर्वाधिक दुर्घटना वाली जगह) के रूप में उन स्थानों का चयन करता है। जहां पर साल भर के अंदर पांच गंभीर दुर्घटनाएं या फिर सालाना सड़क हादसे में 10 मौत हो चुकी हों।


ये हैं ब्लैक स्पॉट
शहर का नऊवाबाग व भिटौरा रोड बाईपास, हसवा क्षेत्र के बिलंदा, थरियांव थानाक्षेत्र के आंबापुर व उसरैना, थरियांव मोड़, खागा पश्चिमी बाईपास, बिंदकी का कैंची मोड़, मलवां का सौंरा हाईवे, मलवां हाईवे, चौडगरा हाईवे, शाहजहांपुर (मझिलेगांव), बिंदकी कुंवरपुर मार्ग पर दरवेशाबाद, शाह, शहर का जयराम नगर मोड़, शांती नगर और लोधीगंज बाईपास। बड़ागांव, लखनऊ बाईपास, बिंदकी का गांधी और अंबेडकर चौराहा, बंधवा, बहुआ, जहानाबाद अंबेडकर नगर, अमौली चौराहा, कल्याणपुर, जोनिहा, बकेवर, ललौली व शहर का जोनिहा चौराहा।

जिले में 32 ब्लैक स्पॉट, लगेंगे ब्लिंकर्स
सबसे ज्यादा हादसे वाले स्थानों पर होंगे बचाव के उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed