फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   मंडी समिति में जल्द मिलेगी एटीएम सुविधा

मंडी समिति में जल्द मिलेगी एटीएम सुविधा

Wed, 27 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में जल्द मिलेगी एटीएम सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मंडी समिति में जल्द ही एटीएम सुविधा मिलेगी। परिसर में बैंक और उप डाकघर भी खोले जाएंगे। इससे व्यापारियों को लाभ होगा।

शासन से प्रत्येक मंडी समिति में बैंक और डाकघर खोलने के निर्देश हैं। बहुआ रोड स्थित मंडी समिति में बैंक और डाकघर के लिए आवंटित भवन खाली हैं। मंगलवार को डीएम कुमार प्रशांत धान खरीद की हकीकत जानने मंडी समिति पहुंचे। उनकी नजर बैंक और डाकघर को आवंटित भवन पर पड़ी। उन्होंने एलडीएम एस तोमर को जल्द किसी बैंक की शाखा चालू कराने के आदेश दिए।

कार्यवाहक मंडी समिति सचिव बृजेंद्र सिंह को उप डाकघर खुलवाने की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा। कहा कि यह काम जल्द से जल्द हो। कार्यवाहक मंडी समिति सचिव ने बताया कि मंडी समिति में व्यापारिक गतिविधियां न के बराबर होने से बैंक और डाकघर नहीं खुले थे। अब फल और सब्जी का व्यापार शुरू हो चुका है। बैंक और डाकघर से व्यापारियों को फायदा होगा। बैंक की ओर से एटीएम की सुविधा भी दी जाएगी। गुुरुवार को सर्वे के बाद साफ हो जाएगा कि किस बैंक की शाखा खुलेगी।
विज्ञापन


नैफेड केंद्र मिला बंद, मांगा स्पष्टीकरण
मंडी समिति में यूपी एग्रो, पीसीएफ, नैफेड व विपणन के केंद्र चल रहे हैं। डीएम को निरीक्षण में नैफेड का केंद्र बंद मिला। डीएम ने डिप्टी आरओएम से केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण लेने को कहा। निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कराने के दिए निर्देश
मंडी समिति के निरीक्षण में डीएम की निगाह साफ सफाई पर भी रही। कई जगह वे ठिठके। कार्यवाहक सचिव को सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के आदेश दिए। सीडीओ एसपी आनंद से कहा कि वे तेलियानी ब्लाक के एडीओ पंचायत के जरिए सफाई कर्मियों की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed