फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   56 Muhurat in four months

चार माह में 56 मुहूर्त, 11 जुलाई तक बजेंगी शहनाई

Thu, 18 Apr 2019 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
56 Muhurat in four months
फाइल फोटो - फोटो : गूगल
एक माह के खरमास के बाद अच्छे दिन शुरू हो गए हैं और बारातों का सिलसिला जारी है। खरमास के बाद 15 अप्रैल से अच्छे दिनों की शुरुआत होने से शहनाई गूंजने लगी है। आचार्यों का कहना है कि इस बार चार महीने में शादी विवाह के 56 मुहुर्त हैं।
विज्ञापन

विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए सहालग शुरू हो गई हैं। बैंड बाजा के साथ बारातों की धूम मच रही है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से शुरू हुई सहालग का दौर जुलाई में देवताओं के सोने से पहले तक जारी रहेगा। मार्च में खरमास के चलते शुभ कार्य रुक गए थे। आचार्य पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने बताया कि 14 अप्रैल की शाम 4.04 बजे से सूर्य मेष राशि में आ गए हैं खरमास की समाप्ति हो गई है। इसी के साथ अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है। बताया कि अप्रैल, मई, जून और जुलाई महीने में बरातें हैं। आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि देवताओं के सोने तक शादी विवाह के लिए मुहूर्र्त मिल रहे हैं। इसके बाद 12 जुलाई से देवताओं के शयन के चलते विवाह व मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 15 नवंबर को देवताओं के जगने के चलते फिर से विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे जो 14 दिसंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन

.................................
 
फतेहपुर। आम चुनावों के चलते आदर्श चुनाव आचार संहिता चल रही है। आचार संहिता के तहत सिर्फ अप्रैल व मई में ही लगभग 30 विवाह के मुहूर्त हैं। इनमें छह मई को पड़ रहे मतदान दिवस के दिन भी सहालग हैं। ऐसे में बैंडबाजे की अनुमति के लिए लोगों को भागदौड़ करनी पड़ रही है। सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा ने बताया कि दस बजे रात तक ही बैंडबाजा बजाने की अनुमति है। इसके बाद यदि बैंडबाजा बजता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed