फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   5.37 lakh stolen by breaking the lock of the house

Fatehpur News: घर का ताला तोड़कर 5.37 लाख की चोरी

Fri, 31 Oct 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
5.37 lakh stolen by breaking the lock of the house
बहुआ। घर का ताला तोड़कर चोर 5.37 लाख के जेवर और नकदी चुरा ले गए। जानकारी पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी वंदना देवी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे बेटी महक के साथ गांव में लीला देखने गईं थीं। करीब रात 12 बजे घर लौटी। गेट का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में गृहस्थी बिखरी पड़ी थी।
चोर अलमारी का लाॅकर तोड़कर 12 हजार नकद और सवा पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। जेवर में मंगलसूत्र, चेन, दो लॉकेट के साथ माला, चार जोड़ी कान के बाला, दो जोड़ी सोने की झुमकी, चार अंगूठी, दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी मीना और उसकी बेटी महक की चांदी की पायल, दो सोने के माले थे।
विज्ञापन

डायल 112 नंबर की सूचना पर पीआरवी और ललौली पुलिस जांच को पहुंची। पीड़िता ने बहुआ चौकी में चोरी की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी अंबरीष मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना जांच की गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed