फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   535 candidates left TET

535 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी

Wed, 03 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
535 candidates left TET

जिले में मंगलवार को 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के

विज्ञापन
बीच टीईटी की परीक्षा हुई। दो पालियों में कुल 8630 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 535 ने परीक्षा छोड़ दी।

सुबह 10 बजे शुरू हुई अपर प्राइमरी स्तर की परीक्षा में कुल पांच हजार 643 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 344 अभ्यर्थी नहीं आए। इस तरह से इस पाली की परीक्षा में कुल पांच हजार 299 अभ्यर्थी ही शामिल हो पाए।

निर्धारित परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज, निरंकारी बालिका इंटर कालेज, महात्मा गांधी महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर, राजकीय महिला महाविद्यालय, एएस इंटर कालेज, बाबू राधेश्याम इंटर कालेज गोपालनगर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड शामिल हैं।

दोपहर 2.30 बजे प्राइमरी स्तर की परीक्षा सिर्फ आठ केंद्रों में हुई। इस परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रघवंशपुरम, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज तथा जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर राधानगर को केंद्रों की सूची से बाहर रखा गया।

शेष अन्य दस केंद्रों में तीन हजार 331 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 191 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इस परीक्षा में कुल तीन हजार 522 अभ्यर्थियों को शामिल होना था।

डीआईओएस नंदलाल यादव ने दावा किया कि सभी कें द्रों में पारदर्शी तरीके से नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई गई है। कहीं भी कोई गलत सामग्री का उपयोग करते हुए कोई अभ्यर्थी नहीं पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed