{"_id":"5fc3d7c48ebc3e9bbb18e5a6","slug":"450-run-for-ncc-recruitment-fatehpur-news-knp5970722189","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी भर्ती के लिए 450 ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी भर्ती के लिए 450 ने लगाई दौड़
विज्ञापन
चौडगरा। सर्वोदय इंटर कॉलेज में रविवार को एनसीसी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया। दौड़ में 450 प्रतिभागी शामिल हुए। 85 ने लिखित परीक्षा दी।
यह दौड़ सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज के खेल मैदान में हुई। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों में एक दूसरे को पछाड़कर आगे निकलने की ललक देखते बनी।
सुबह आठ बजे से 5/60 फर्स्ट प्लाटून गोपालगंज के एन सी सी अफसर कर्नल धर्मेन्द्र सिंह की देखरेख में नए बच्चों का एनसीसी बी सर्टिफिकेट के लिए पहले बच्चों की लंबाई का परीक्षण हुआ।
उसके बाद दौड़ आयोजित की गई। दौड़ में 20- 20 बच्चे शामिल किए गए। दौड़ में कुल 450 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें 85 बच्चों ने बाजी मारी। जो बच्चे दौड़ में असफल रहे उन्हें दोबारा मौका दिया गया।
विज्ञापन
बाद में सभी 85 बच्चों का रिटेन टेस्ट लिया गया। यह कॉपियां जांच के लिए प्रयागराज भेजी गईं। भर्ती प्रक्रिया कर्नल ओपी शर्मा की निगहबानी में हुई। इस मौके पर विद्यालय के सूबेदार जयकुमार, हवलदार हरीश जोशी भी मौजूद रहे।