{"_id":"5f7621048ebc3e9b935923c5","slug":"44-new-corona-paitent-in-fatehpur-fatehpur-news-knp585978044","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कोरोना का कहर, 44 निकले संक्रमित, कुल 65 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कोरोना का कहर, 44 निकले संक्रमित, कुल 65 नए केस
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कुछ दिन थमा कोरोना का कहर फिर सामने आ गया। गुरुवार को सामने आई रिपोर्ट में अभी तक के सबसे अ धिक 65 संक्रमित मिले हैं। जेल में 44 संक्रमित मिले हैं। कारागार में एक साथ इतने कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया और जेल प्रशासन को शुक्रवार कोविड-19 जांच का शिविर लगाए जाने का जिम्मा सौंपा है।
जिले में अभी तक कोरोना से 43 लोग जान गवां चुके हैं। सप्ताह भर से इधर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में जो कमी देखने को मिल रही थी। उस पर गुरुवार को मिली 376 सैंपल की रिपोर्ट से विराम लग गया। एकमुश्त 65 कोरोना संक्रमित निकल आने से राहत की सांस ले रहे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गईं। शहर में सबसे ज्यादा संक्रमित निकले। स्थायी जेल के 36 व अस्थायी जेल के 8 कैदियों के कोरोना मरीज होने की रिपोर्ट मिली है।
सीएमओ दफ्तर का एक कार्मिक व सदर अस्पताल के एक कार्मिक के अलावा विभिन्न मोहल्लों से आठ संक्रमित निकले हैं। सदर तहसील क्षेत्र में तीन पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसी तरह से बिंदकी तहसील क्षेत्र से पांच और खागा तहसील क्षेत्र से तीन कोरोना पॉजिटिव केस निकले हैं। उधर, कोरोना के ज्यादातर मामले कारागार के निकलने से कैदियों में दहशत घर कर गई।
विज्ञापन
यही वजह रही कि सीएमओ डॉ. सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने जेल अस्पताल के चिकित्सक को शुक्रवार कारागार में शिविर लगाकर कोविड-19 की जांच कराने का जिम्मा सौंपा। नोडल अफसर डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को इन नए कोरोना संक्रमित के मिलने की पुष्टि की।