फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   डीजे वाहन सीज कर संचालक को जेल भेजा

डीजे वाहन सीज कर संचालक को जेल भेजा

Sat, 20 Apr 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
डीजे वाहन सीज कर संचालक को जेल भेजा
फतेहपुर। शहर के रामाश्यामा मैरिज हाल में मंगलवार रात पुलिस से बदसलूकी मामले में डीजे संचालक को पकड़ा गया है। पुलिस ने डीजे संचालक को जेल भेजा है।
विज्ञापन


शहर के रामाश्यामा मैरिज हाल में बरात में देर रात डीजे बजाने से पुलिस ने रोका था। पुलिस से दूसरा बराती पक्ष भिड़ा था। मामले में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस ने मैरिज हाल और डीजे संचालक समेत दस बरातियों के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने छापेमारी कर डीजे को पकड़ा। संचालक की तलाश में

छोपमारी की। शहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी जयकरन लोधी डीजे संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का सरकारी कार्य में बाधा, ध्वनि प्रदूषण, रोड जाम समेत कई धाराओं में चालान किया गया है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन







सड़क हादसों में 11 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सड़क हादसों में शुक्रवार को 11 लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ चौराहे पर गुरुवार रात स्कूटी और साइकिल सवार की भिड़ंत हो गई। हादसे में गाजीपुर के सोनबरसा गांव के महेश साइकिल सवार और स्कूटी सवार कानपुर रावतपुर काकादेव निवासी संजय यादव, नौबस्ता निवासी विनोद घायल हुए। बिंदकी के मौहारी निवासी रामप्रसाद भट्ठे में लेबर सप्लाई का काम करते हैं। वह लेबर लेने बाइक से जा रहा था। लालपुर मंडराव के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हुआ। कल्यानपुर के इब्राहीमपुर निवासी अमृत लाल बाइक सवार कस्बे में कार की टक्कर से घायल हुए। जहानाबाद के चिहुलपुर निवासी छेदालाल रोड पार करते बाइक सवार की टक्कर लगने से सिर में गंभीर चोट आई। असोथर के हरनवां निवासी अशोक और अंदौली के साहिल, हसीन घायल हुए। आबूनगर निवासी सारिक बाइक से घर जा रहा था। स्कार्पियो की टक्कर से घायल हुए। शहर के कटरा अब्दुलगनी निवासी रमेश लोधीगंज में कार की टक्कर से घायल हुए। पुलिस को बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंगारी में 12 बीघा फसल जली
गाजीपुर। हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से शुक्रवार को आग लगने से 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। दमकल आग बुझने की खबर पर वापस लौट गई। घटना में मर्दनपुर गांव के रामविशाल, सुशील सगे भाइयों की आठ बीघा गेहूं की फसल, रामफल, रमेश, रामकेश, सुरेश सगे भाइयों की दो बीघा फसल अग्निकांड की चपेट में आई है। किसानों ने बताया कि आग खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed