{"_id":"5c2d0601bdec2256ed2b8ec2","slug":"41546454529-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन प्रोजेक्ट शासन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन प्रोजेक्ट शासन को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर के लिए बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन प्रोजेक्ट डीएम ने शासन को भेज दिया। करीब दो दशक से फतेहपुर की यह सबसे बड़ी मांग रही है। अक्सर चुनाव के समय यह मुद्दा उठता रहा है और फिर मामला पड़ा रह जाता था।
डीएम आंजेनय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय के लोग कई साल से सीवरेज प्रोजेक्ट की मांग कर रहे थे। जनसंख्या को देेखते हुए यह लाजिमी भी हो चुका था। जलनिकासी के लिए यह बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कार्यदायी एजेंसियों के जरिए सीवरेज सिस्टम की डीपीआर तैयार कराकर उसे शासन को भेज दिया है। मंथन शुरू है, जैसे ही इस बहुप्रतीक्षित योजना को हरी झंडी देकर बजट अवमुक्त हुआ कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
खागा। डीएम ने बताया कि जनपद में कुल मिलाकर पांच नदी व झील ऐसी हैं, जिन्हें संरक्षित करना बहुत जरूरी है। इसमें तीन तो केवल खागा तहसील में आती है। ससुर खदेरी नदी से शहर के ड्रेनेज को जोड़ा जाएगा। इसी तरह से जो झील विलुप्त हो रही है, उनका नक्शा बन रहा है। इन्हें जीवित करने के लिए मुफ्त में मिट्टी खनन का मौका प्रशासन ठेकेदारों को देगी। जिससे झीलें अपने वास्तवित रूप को प्राप्त कर सकें। इसके लिए मनरेगा से भी काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम आंजनेय कुमार ने बताया कि फतेहपुर में नउवाबाग से राधानगर की ओर सड़क पर भारी जल जमाव की शिकायत है। इसका सर्वे कराया जा चुका है और शिकायत सही मिली है। ऐसे में यहां पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए 90 लाख रुपये नगर पालिका फतेहपुर को दिए जा चुके हैं। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। सीवर लाइन प्रोजेक्ट शासन को भेजा
- दो दशक से फतेहपुर की सबसे बड़ी मांग
- जल निकासी सबसे अहम योजना में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो