{"_id":"5a47d5d94f1c1b86698c4a20","slug":"41514657241-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओस ने गुल कर दी रात भर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओस ने गुल कर दी रात भर बिजली
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कोहरे और ओस की बूंदों के चलते शुक्रवार रात मुराइनटोला और ज्वालागंज फीडर की बत्ती पूरी रात गुल रही। इस इलाके में पेड़ अधिक होने की वजह से लाइन ट्रिप कर रही थी। सुबह लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
शुक्रवार की रात ओस की बूंदों से तारों में अर्थिंग और ट्रिपिंग की समस्या आ गई थी। इससे मुराइनटोला, जैदून, मसवानी, लालाबाजार, चंदियाना, चौक, ज्वालागंज आदि इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। शनिवार को सुबह भी बिजली न आने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। महिलाओं को रसोई का काम निपटाने के लिए पानी नहीं मिल पाया। दूसरी मंजिल में पानी न आने से लोगों को दिक्कत हुई।
हालांकि दोपहर करीब ग्यारह बजे के बाद सप्लाई चालू हो गई। एसडीओ सदर अविनाश अग्रहरि ने बताया कि ठंड में तारों में कसाव आ जाता है और ओस की बूंदों के चलते अर्थिंग फैलने से लाइन ट्रिप कर रहा था। इस इलाके में पेड़ ज्यादा होने से यहां समस्या अधिक रही।
विज्ञापन
11 हजार वोल्ट का तार टूटा, बत्ती गुल
चौडगरा (ब्यूरो)। शनिवार को जीटी रोड से बक्सर हाईवे मवैया मोड़ के पास 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया। तार टूटने से आसपास इलाके में अफरातफरी मच गई।
हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। तार टूटने के बाद सप्लाई चल रही थी। इस पर ग्रामीणों ने तार के आसपास ईंटे रख दिए और तत्काल उपकेंद्र को घटना की जानकारी दी। इस पर बिजली कर्मियों ने सप्लाई बंद कर दी और टीम ने पहुंचकर तार जोड़ा। एसडीओ वैभव आनंद ने बताया कि तार जुड़वा दिया गया है।