फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खनन में लाइन हाजिर इंस्पेक्टर बने कल्यानपुर थानेदार

खनन में लाइन हाजिर इंस्पेक्टर बने कल्यानपुर थानेदार

Tue, 05 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खनन में लाइन हाजिर इंस्पेक्टर बने कल्यानपुर थानेदार
खनन में लाइन हाजिर इंस्पेक्टर को कल्यानपुर का चार्ज
विज्ञापन


फतेहपुर। चार माह पहले खनन के मामले में लाइन हाजिर इंस्पेक्टर को खनन में विवादित कल्यानपुर का थानेदार बना दिया गया। थानेदार की गश्ती और रवानगी गुपचुप तरीके से की गई। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जिले के हाईवे पर एक बिरादरी के थानेदाराें का कब्जा होने की भी चर्चा है।


खखरेरू में थानेदार के पद पर निरीक्षक गणेश प्रसाद सिंह की तैनाती थी। मौरंग खनन के मामले में इनकी कई शिकायतें हुई थीं। पुलिस के उच्चाधिकारियों तक उनके कारनामे पहुंचे थे। इसके बाद जिले से एक गोपनीय टीम पहुंची थी। घाट पर मौरंग खनन पकड़ा गया था। इसी खुन्नस में सूचनाकर्ता ग्रामीण नवी अहमद के ट्रैक्टर को इंस्पेक्टर ने सीज कर दिया था।
विज्ञापन



नवी अहमद ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। एक नलकूप में निर्माण के लिए पड़ी मौरंग को उसके ट्रैक्टर में लदवाकर सीज किया गया था। मामले के तूल पकड़ने पर एसपी उमेश कुमार सिंह ने गोपनीय जांच की रिपोर्ट के आने के बाद इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षक एके तिवारी के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद थाने का चार्ज दे दिया है। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह को कल्यानपुर हाईवे के थाने की सौगात मिली। इस थाने को मालदार माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानेदार की गश्ती जारी होने की सूचना भी पुलिस ने प्रसारित नहीं की। एसपी पीआरओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि स्थानांतरण होना कोई बड़ी कार्रवाई नहीं है। इसी वजह से उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया।

- खखरेरू थाने से एसपी ने दोषी होने पर हटाया था, जिले के हाईवे पर एक बिरादरी के थानेदाराें का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed