{"_id":"5a3aab784f1c1b156b8bd7ff","slug":"40-subsidy-in-beekeeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खी पालन में 40 फीसदी अनुदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खी पालन में 40 फीसदी अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मधुमक्खी पालन में अनुदान का लाभ लेने वालेे किसानों के गांव जाकर बुधवार को उद्यान विभाग की टीम ने सत्यापन किया। मधुमक्खी पालन करने वाले बाक्सों की जांच की और लोगों को अनुदान का लाभ लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला उद्यान विभाग के योजना प्रभारी वीके सिंह ने बताया के बहुआ ब्लाक के दूलापुर गांव में देवेंद्र सिंह ने 75 बाक्स में मधुमक्खी पालन किया है। मधुमक्खी पालन के लिए बाक्सों को सरसों की फसल के पास रखे हैं। फूल की वजह से यहां शहद एकत्र करने की संभावना ज्यादा है। तेलियानी विकास खंड के असवार तारापुर गांव जागेश्वर बाबा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मधुमक्खियों का पालन किया है। यहां पर 110 बाक्स में मधुमक्खियों का पालन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग से 50 बाक्स में मधुमक्खी पालन करने वाले किसान को 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसमें करीब दो लाख 20 हजार रुपये खर्च होता है। 88 हजार रुपये का अनुदान लाभार्थी के बैंक खाता में जाएगा। अनुदान का लाभ लेने के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी की फोटो कापी विकास भवन के जिला कार्यालय में जमा करना होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर नौशाद आलम ने बताया कि मधुमक्खी पालन से किसानो की आमदनी बढ़ेगी। मधुमक्खियां जिन फसलों का रस चूसती हैं। उनमें पोषकतत्व भी छोड़ती हैं। इससे फसल की पैदावार बढ़ जाएगी। शहद, मोम से बेचकर किसान अतिरिक्त आमदानी का लाभ उठाएगा।
विज्ञापन