{"_id":"5a5ce8284f1c1b6c268b48c0","slug":"31516038184-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वकेंद्र सुविधा की निगरानी के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वकेंद्र सुविधा की निगरानी के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। छात्राओं के स्वकेंद्र की सुविधा वाले परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए अतिरिक्त बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की जाएगी। स्वकेंद्र की सुविधा वाले जिले में 95 परीक्षा केंद्र हैं। इसके लिए राजकीय और एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रवक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है।
जिले में कुल 99 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा होगी। इनमें चार को छोड़कर सभी में केंद्र में पढ़ने वाली छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी। इन सभी में छात्राओं की निगरानी के लिए एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की जाएगी। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक राजकीय या फिर एडेड का प्रधानाचार्य या प्रवक्ता बनाया जाएगा। इन प्रधानाचार्यों और प्रवक्ताओं की सूची तैयार करने का काम चालू हो चुका है। किस परीक्षा केंद्र में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कौन होगा, इसकी जानकारी परीक्षा तिथि के दो दिन पहले हो पाएगी।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि स्वकेंद्र की सुविधा छात्राओं को दूर जाने से बचाना है, न कि नकल की सुविधा प्रदान करना। ऐसे में स्वकेंद्र की सुविधा वाले सभी केंद्रों में छात्राओं की नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन ने अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी न करने पर होगी एफआईआर
डीआईओएस ने बताया कि राजकीय और एडेड स्कूलों के कक्षनिरीक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जबकि वित्तविहीन स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
संवेदनशील केंद्र होंगे पीएसी के हवाले
संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। डीआईओएस ने बताया कि संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित करने का काम चालू है। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परीक्षा केंद्र जहां पर पहुंचने में विलंब हो सकता है या फिर पहुंच मार्ग गड़बड़ है ऐसे करीब 13 स्कूल विभाग की नजर में हैं। सूची तैयार कर बोर्ड को तीन से चार दिन में भेजी जाएगी। इन केंद्रों में पीएसी बल तैनात होगा।
प्रबंधकों का प्रवेश होगा वर्जित
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र से 200 मीटर के दायरे में प्रबंधक या फिर उसके परिवार के सदस्यों का प्रवेश वर्जित होगा। कई परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रबंधक आवास हैं। ऐसे प्रबंधक प्रश्नपत्र के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ बाहर रहने की व्यवस्था कर लें। इतना ही नहीं इस दायरे पर किसी तरह की कोई दुकान भी संचालित नहीं होगी। परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य इस दायरे में आने वाले दुकानदारों को पहले से नोटिस जारी कर दें।
एक स्कूल का स्टाफ डिबार
बोर्ड परीक्षा में गलत साधनों का उपयोग करने के आरोप में नेशनल हायर सेकेंड्री स्कूल जहानाबाद का स्टाफ डिबार घोषित कर दिया गया है। जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर और महादेव प्रसाद इंटर कालेज एकारी के तीन-तीन शिक्षक डिबार घोषित किए गए हैं। इनसे बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई भी काम लेने पर बोर्ड ने रोक लगा दी है।