{"_id":"5a380b6c4f1c1b0d698c2dbd","slug":"31513622380-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सड़क हादसे में ललौली थाना क्षेत्र में सोमवार दो जान चली गईं। दोनों ही युवक बाइक में सवार थे। एक को अज्ञात वाहन रौंदता हुआ निकल गया तो दूसरे की मौत ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस जाने से हुई। एक घंटे के अंतराल में दोनों घटनाएं हुईं।
बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के परमपुरवा गांव निवासी संतोष कुमार के बेटे राजेंद्र कुमार (30) कानपुर से बाइक से लौट रहे थे। शाम साढ़े छह बजे शिउरी और खुर्माबादनगर के बीच राजेंद्र की बाइक को एक अज्ञात वाहन कुचल भागा। युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस को पास में हेलमेट नहीं मिला। एक अन्य घटना कोर्रा-मुत्तौर गांव के बीच हुई। देवरी गांव के किसान मुन्नू सिंह के बेटे मनोज सिंह(32) मुत्तौर गए थे। शाम को बाइक से लौटते समय नियंत्रण खो देने से बाइक समेत ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसे। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर वाले ने अचानक ब्रेक मार दिया होगा। मनोज के सिर में हेलमेट न होने की वजह से चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। कुछ ही देर में मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
मरने वालों में बांदा जिले के परमपुरवा गांव का एक शख्स