{"_id":"5428c39501ed6f82e626badd89500d0b","slug":"261-patients-tested-26-marked-for-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 261 रोगियों का परीक्षण, 26 आपरेशन के लिए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
261 रोगियों का परीक्षण, 26 आपरेशन के लिए चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
सद्गुरु सेवा आश्रम जानकी कुंड चित्रकूट के तत्वावधान में सोमवार को न्यू हैपीडेल इंटर कालेज सादीपुर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 261 मरीजों की जांचें की गईं व 26 लोग आपरेशन के लिए चिह्नित किए गए। इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ कालेज के प्रिंसिपल जेपी सिंह ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के डाक्टर राहुल माहेश्वरी व डा. मुकेश खरे की 11 सदस्यीय टीम ने 261 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। परीक्षण के बाद डाक्टरों ने चश्में और दवाएं रोगियों को वितरित किया। परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने मोतियाबिंद के 26 रोगियों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया। चिन्हित रोगियों को आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया। कालेज के प्रधानाचार्य व दो कर्मचारियों ने नेत्रदान के लिए प्रपत्र डाक्टरों को सौंपा। इस मौके पर संकल्प सिंह चौहान, आशुतोष सिंह, क्षत्रपाल सिंह तोमर, कुंवरपाल सिंह कछवाह, विनीत मिश्र, धीरज सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन