फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   22.17 lakhs were duped on the pretext of returning the money invested in the stock market.

Fatehpur News: शेयर बाजार में निवेश की रकम लौटाने का झांसा देकर 22.17 लाख की ठगी

Sat, 21 Mar 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
22.17 lakhs were duped on the pretext of returning the money invested in the stock market.
फतेहपुर। शेयर बाजार में निवेश की रकम लौटाने का झांसा देकर 22.17 लाख की ठगी की गई। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर आबूनगर निवासी सैय्यद उजैर अहमद काजमी ने बताया कि उन्होंने हिजकोंस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेयर बाजार में पैसे लगाए थे। लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित इरोम कॉलेज निवासी कंपनी के संचालक अखिल वर्मा, अदिति शर्मा और दीप्ति शर्मा ने उन्हें नोटिस भेजकर कहा कि निवेश की राशि वापस पाने के लिए 30 प्रतिशत रकम पहले कंपनी में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने क्रमशः 25 फरवरी 2025 को पांच लाख 32 हजार रुपये, 24 सितंबर को एक लाख एक हजार रुपये और 26 सितंबर को 16 लाख 98 हजार रुपये बलविंदर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने दोबारा 25 लाख रुपये की मांग की। धोखाधड़ी की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed