{"_id":"5c7ad618bdec224cb044f5c7","slug":"21551554072-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन संस्थाओं ने 22 क्रय केंद्रों का दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन संस्थाओं ने 22 क्रय केंद्रों का दिया प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए अब तक 13 ब्लाक में 22 क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव मिल गया है। इसमें हाट शाखा के 13 क्रय केंद्र हैं। पीसीएफ ने क्रय केंद्र खोलने के लिए अभी तक प्रस्ताव नहीं दिया है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1840 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
विपणन विभाग समर्थन मूल्य पर किसानों के गेहूं को खरीदने के लिए तैयारी में जुट गया है। शासन के निर्देश पर एक मार्च तक प्रथम चरण के क्रय केंद्रों की सूची तैयार की जानी थी। इसमें हाट शाखा के 13 केंद्र बनाए गए हैं। कर्मचारी कल्याण निगम के तीन और यूपी एग्रो के छह क्रय केंद्र खोलने की सूची बनी है। पीसीएफ ने अभी तक
एक भी क्रय केंद्र खोलने की सूची नहीं दी है। बता दें कि पिछले साल जिले में गेहूं खरीदने के लिए 42 क्रय केंद्र खोले गए थे। इसमें 16 क्रय केंद्र पीसीएफ के बनाए गए थे। डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण की सूची बनाई गई है। पीसीएफ के अलावा अन्य संस्थाओं से गेहूं खरीद के क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव मांगा गया है। जो संस्था क्रय केंद्रों का प्रस्ताव देगी। उनकी सूची बनाकर शासन को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद संस्था के क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद होगी। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी।