{"_id":"5bdc9e74bdec227eda031332","slug":"21541185140-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के लिए नए खंड तलाशने को आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के लिए नए खंड तलाशने को आदेश
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। एक ही स्थान पर लगातार कई साल से खनन होने के नाते मौरंग की गुणवत्ता से लेकर नदियों की सुरक्षा तक संकट आ गया है। ऐसे में शासन में बैठक के बाद जिलाधिकारी ने जनपद में नए घाटों को तलाशे जाने के निर्देेश दिए हैं। नए मौरंग घाटों के लिए भी खंड तलाशने को कहा गया है।
जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि खनन को लेकर शासन से स्पष्ट कर दिया गया है कि खनन में मशीनों का प्रयोग वैध है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि किस स्तर के लिए कौन सी मशीन काम करेगी। शासन ने मौरंग के दामों में गिरावट करने की मंशा जताई है। जिसके तहत जिले के सभी नागरिकों को मौरंग के वास्तविक
दामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कलक्टे्ट सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बालू के दामों को सार्वजनिक किया जाएगा। इससे पता चल सकेगा कि मौरंग किस दाम में लाई जा रही है। यह रेट रोज खनन विभाग की ओर से अपडेट किए जाएंगे। पखवारे भीतर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। डीएम ने बताया कि खनन के लिए
विज्ञापन
नए खंड तलाशने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी की होगी। खंडों के गाटे तलाशने और उनकी पैमाइश करने के काम से स्थानीय लेखपालों को पूरी तरह से दूर रखा जाएगा। गाटा की
गोपनीयता बनाए रखने के लिए दूसरे क्षेत्र के लेखपालों को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए डीएम ने सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि व्यवस्था ऐसी हो कि कितना माल लोड हुआ, कैसे खुदाई हो रही, कितना माल लोड होकर चला यह सब दिखे। डीएम, एसडीएम, खनन अधिकारी, सीओ व एसओ के मोबाइल पर उसे कनेक्ट कर दिया जाए, जिससे वह जब चाहे देख सकें।
खनन के लिए नए घाट तलाशे जाएंगे
अब हर दिन मौरंग की कीमत होगी अपडेट, चस्पा होगी सूचना
डीएम ने सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए