{"_id":"5cb62934bdec2213f10df4b7","slug":"201555441972-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिडंत में डंपर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिडंत में डंपर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर मंगलवार की सुबह ओवरटेक करने की कोशिश में डंपर की ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें डंपर चालक की मौत हो गई, दूसरा चालक उसका मौसेरा भाई गंभीर घायल है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर से चालक का शव बाहर निकाला।
बांदा जिले में मटौंध थाने के खैरादा गांव निवासी हरिशंकर पाल (34) डंपर चालक है इसी डंपर में उनका मौसेरा भाई महोबा जिले के कबरई थाने के अलीपुरा निवासी छत्रपाल पाल (30) पुत्र रामआसरे भी चालक है। दोनों कबरई से गिट्टी लादकर रायबरेली जा रहे थे। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के निकट हाईवे पर डंपर ने किसी वाहन को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश की। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से डंपर की सीधी भिड़ंत हो गई। डंपर के स्टेयरिंग में चालक हरिशंकर पाल के फंस जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला। वहीं दूसरे चालक छत्रपाल पाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। इस दौरान करीब एक घंटे बांदा-टांडा मार्ग एक घंटे तक प्रभावित रहा। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। हरिशंकर पाल अपने भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी एक बहन राजकुमारी देवी है। परिजनों ने बताया कि उसके रिश्ते के बातचीत चल रही थी। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि दोनों वाहनों को खड़ा कराया गया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।