{"_id":"5a9d7be24f1c1bef7b8bac1a","slug":"201520270306-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पर चढ़ने में फिसली महिला, कट गया एक पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन पर चढ़ने में फिसली महिला, कट गया एक पैर
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ते समय एक महिला फिसल गई। उसका एक पैर कट गया। पत्नी का यह हाल देख पति चलती ट्रेन से कूद पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने सदर अस्पताल भेजा। बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया।
पश्चिम बंगाल के जिला जलपाईगुड़ी के थाना क्षेत्र देवीनगर में मैनागुड़ी नीलपाड़ा निवासी ओटी सरकार (35) अपने पति प्रशांत सरकार का इलाज कराने दिल्ली गई थी। उनके साथ छोटा बेटा सूरज सरकार (10) भी था। महिला इलाज कराने के बाद संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल जा रही थी। ट्रेन का स्टापेज बिंदकी रोड स्टेशन पर नहीं है, लेकिन किसी कारण स्टेशन पर सोमवार की सुबह 10 बजे ट्रेन रुक गई। महिला बोतल में पानी भरने के लिए स्टेशन पर उतरी। महिला पानी भर रही थी कि ट्रेन चल पड़ी।
महिला ने दौड़कर ट्रेन पर चढ़ना चाहा, लेकिन पैर फिसलने से नीचे गिर गई। उसका एक पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। पत्नी को गिरा देख पति भी चलती ट्रेन से कूद गया। सूचना पर स्टेशन मास्टर ने अगले स्टेशन कंसपुर गुगौली में एक्सप्रेस ट्रेन को रुकवा कर दंपति के बच्चे को उतरवाया। कानपुर जा रही पैसेंजर से रेलवे कर्मचारी बच्चे को लेकर बिंदकी रोड स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर पीएचसी गोपालगंज पहुंची, लेकिन डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया। बाद में यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। पति ने बताया कि घर में साधारण किराने की दुकान है। उसी से घर गृहस्थी का खर्च चलता है। उसे किडनी की बीमारी है। तीन साल पहले दिल्ली में एक डाक्टर से ठीक हो गया था। दुबारा वही पीड़ा होने पर डाक्टर के पास दिल्ली गया था। लौटते समय यह हादसा हो गया।