फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   डीएम ने बिंदकी पूर्ति निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

डीएम ने बिंदकी पूर्ति निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 15 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने बिंदकी पूर्ति निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। डीएम कुमार प्रशांत ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की। सोमवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिले में बड़ी तादाद में रिक्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों की स्थिति पर चिंता जताई। कहा कि अभियान चलाकर दुकानों का आवंटन किया जाए। बिंदकी पूर्ति निरीक्षक सौरभ की लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा है।

कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि रिक्त उचित दर की दुकानों के कारण उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तु प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। ऐसे में शासनादेश में दी गयी आरक्षण व्यवस्था के तहत ग्राम सभावार खुली बैठक कर उचित दर की दुकानों का चयन हर हालत में 25 जनवरी तक पूरा किया जाए। इसके लिए ब्लाकवार जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया। कहा कि नोडल अधिकारी संबंधित खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर रिक्त दुकानों के आवंटन की तत्काल व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन


कहा कि प्रत्येक तहसील दिवस के बाद क्षेत्रीय उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकों की बैठक होगी, जिसमें विकास कार्य, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील सदर में ग्राम मुरांव, लोहारी, मवइया, फरीदाबाद टिकरी, बेसडी, मोहनअलीपुर, बावन, ढोडियाही, तहसील बिंदकी में बहरौली, महमूदपुर, पहुर, बबई, पाराधनई, पपरेंदा, अरगल, हाजीपुर तथा तहसील खागा में विक्रमपुर, मकदूमपुर कलां, बैरी, टेसाही बुजुर्ग, तिलकापुर, तक्कीपुर, महेशपुर मठेठा गांवों की दुकानें रिक्त मिलीं। बैठक में एसडीएम सदर अवनीश राय, एसडीएम खागा सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम बिंदकी हरिहरराम, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, सभी बीडीओ, सभी पूर्ति निरीक्षक, सूचना अधिकारी वीएन पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed