{"_id":"5a4147d74f1c1b5c248b49b1","slug":"201514227671-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह केवीए लाइन से टकराया कौआ, बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह केवीए लाइन से टकराया कौआ, बती गुल
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। आबूनगर उपकेंद्र के अंतर्गत नउवाबाग के पास सुबह 11 केवीए लाइन से एक कौआ के टकरा जाने से तार टूट गया। इससे करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंची टीम ने फाल्ट ठीक कराया।
सोमवार की सुबह नउवाबाग में कौओं का झुंड लाइन पर बैठ गया।
थोड़ी देर में तेज स्पार्किंग के साथ तार टूट गया। तार टूटने से नउवाबाग, जेल रोड, तांबेश्वरपुरम, सिविल लाइन, पटेलनगर, शादीपुर आदि इलाके की बिजली हो गई। सुबह सात बजे आपूर्ति बाधित होने से लोगों को रोजमर्रा के कार्य निपटाने में दिक्कत हुई। सूचना पर एसडीओ सदर अविनाश अग्रहरि ने टीम के साथ पहुंचकर फाल्ट ठीक कराई दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति चालू हो सकी। इसी प्रकार लालाबाजार, ज्वालागंज, देवीगंज, मसवानी में बिजली के तार टूटने से फाल्ट रही।