फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   200 beds will be increased in the medical college

Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगे 200 बेड

Tue, 20 Oct 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
200 beds will be increased in the medical college
फतेहपुर। अल्लीपुर स्थित ठाकुर दरियाव सिंह-जोधा सिंह अटैया चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 200 अतिरिक्त बेड बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। करीब दो करोड़ की लागत से बेड बढ़ाए जाने की योजना है। इससे मेडिकल कॉलेज में एक साथ 540 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बेड की संख्या बढ़ने से सड़क हादसों में घायल होने वाले मरीजों के साथ ही अन्य बीमारियों से पीड़ितों को राहत मिलेगी। वहीं सर्जरी कराने वाले मरीजों को भी भर्ती के लिए पहले से बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बाल रोग और महिला रोग से संबंधित मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था होने से इलाज में सहूलियत मिलेगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर भर्ती कर उपचार देने की क्षमता भी बढ़ेगी। चिकित्सा महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि 200 अतिरिक्त बेड की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed