फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   लेखपाल की अनुमति के बाद जारी किए जाएं पट्टे

लेखपाल की अनुमति के बाद जारी किए जाएं पट्टे

Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल की अनुमति के बाद जारी किए जाएं पट्टे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। ऐरई घाट में अवैध खनन का मामला पकड़ में आने के बाद प्रशासन संजीदा हो गया है। बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त बैठक में डीएम कुमार प्रशांत ने दोनों विभागों को सजगता का पाठ पढ़ाया। खनन विभाग से बिना लेखपाल की अनुमति के पट्टा न देने और संभागीय परिवहन विभाग से वाहनों की समय-समय पर चेकिंग करते रहने के निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट के गांधी सभागार मेें बैठक बुलाई गई थी। डीएम ने दोनों विभागों से अवैध खनन की रोकथाम के लिए गए गए प्रयासों की जानकारी ली। ओवरलोड और बिना रवन्ना या फिर रवन्ना में खेल करने वाले वाहनों की धरपकड़ की स्थिति जानी। सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने की बात कही। यह भी कहा कि रात में भी मौरंग भरे ट्रक चेक किए जाएं।
विज्ञापन


लेखपालाें की अनुमति के बाद ही खनन के पट्टे देने का निर्देश दिया। तीनों तहसील के एसडीएम को भी अवैध खनन की रोकथाम के लिए संजीदा रहने को कहा। इस मौके पर एडीएम जगदीश सिंह, एसडीएम सदर अवनीश राय, एसडीएम खागा सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम बिंदकी हरिहरराम, खनन अफसर शैलेेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed