फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पंचायत सचिव, प्रधान को लगाई फटकार

पंचायत सचिव, प्रधान को लगाई फटकार

Wed, 10 Jan 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव, प्रधान को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सीडीओ ने बुधवार को देवमई ब्लाक के दो नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां पर गुणवत्ता विहीन निर्माण मिलने पर पंचायत सचिव व प्रधान को फटकार लगाई और निर्माण सही ढंग से कराने के निर्देश दिए।

औंग क्षेत्र के साईं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर दरवाजे मानक विहीन मिले। सीडीओ ने मानक के अनुसार दोबारा दरवाजे लगाने के निर्देश दिए। बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। शौचालय का गड्ढा बिना जाली का देख कर पंचायत सचिव अरविंद सोनकर को फटकार लगाई। शौचालय के गड्ढे में जाली लगाने के निर्देश दिए। फर्श के प्लास्टर में कांच की फंटी नहीं लगाई गईं।
विज्ञापन


सीडीओ एसपी आनंद ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता को ध्यान में रख कर काम कराया जाए। ग्राम पंचायतों में होने वाली निर्माण में खराब गुणवत्ता पर पंचायत सचिव जिम्मेदार होंगे। बीडीओ और एडीओ मौके जाकर निरीक्षण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ संध्यारानी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed