फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   प्रदेश सरकार का दावा फेल, सड़कें खस्ताहाल

प्रदेश सरकार का दावा फेल, सड़कें खस्ताहाल

Fri, 09 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का दावा फेल, सड़कें खस्ताहाल
प्रदेश सरकार का दावा फेल, सड़कें खस्ताहाल
विज्ञापन


बिंदकी। नगर पालिका समेत ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं। क्षेत्र की दर्जन भर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम अभी भी शुरू नहीं हो पाया है। सड़कों में गड्ढों से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।

खजुहा विकास खंड क्षेत्र में जाफ रगंज से गढ़ी तीन किमी, कमासी से दरियापुर छह किमी, पांडेयपुर से टरूवापुर पांच किमी, मऊदेव से बारा पांच किमी, मांझेपुर से धौरहरा पांच किमी, गहरूखेड़ा से भारतपुर दो किमी, जाफ रगंज से बिंदौर सत्तीधाम दो किमी, इटरा से जाफ रगंज पांच किमी, फरीदपुर से लालपुर आठ किमी, बाबाकुटी मांझेपुर से रायपुर की आठ किमी सड़क खस्ताहाल है।
विज्ञापन


इसी प्रकार देवमई विकास खंड के सकूरा से औंग बाया देवमई 15 किमी, रामगंगा नहर से दिलावरपुर एक किमी, ग्रामीण अभियंत्रण के मुगलरोड हाईवे से रामपुर तक दो किमी, अमौली विकास खंड के रामपुर हुसेना से खजुहा विकास खंड मिस्सी तक 10 किमी, मकरंदपुर से गौरी चौराहा तक तीन किमी, ग्रामीण अभियंत्रण के तारनडेरा से गज्झा का डेरा दो किमी, मलवां विकास खंड में मुरादीपुर से गुनीर छह किमी, जीटी रोड पर मोटू होटल से परिहारन डेरा दूधी कगार तक पांच किमी, दादनखेड़ा सौंह चार किमी, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना का श्यामखेड़ा से खजुहा मार्ग दो किमी, गोधरौली से बनियनखेड़ा तीन किमी, अदमापुर से मझिलेगांव तक दो किमी सड़क खस्ताहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह का कहना है कि शासन से डिमांड के अनुसार सिर्फ 20 फीसदी धनराशि मिली है। ठेकेदारों ने 75 फीसदी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया है।



-15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का हुआ था आदेश

सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा फेल
खागा। सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने का दावा फेल नजर आ रहा है। तहसील क्षेत्र में दर्जन भर सड़कें खस्ताहाल हैं। इनमें कई सड़कें कस्बों को मुख्यालय से जोड़ने वाली हैं। गड्ढामुक्त कराने में एक सप्ताह बचा है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनने के बाद खस्ताहाल सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त किया जाना है। अभी भी बुदवन से लेकर प्रेमनगर, सतनरैनी-नरैनी रोड, ऐलई-उकाथू, नौबस्ता-कुंभीपुर, त्रिलोचनपुर-सेलरहा, हरदों-सिठियानी, प्रेमनगर-मोहम्मदपुर गौंती, अल्लीपुर भादर-सेमौरी, जीटी रोड-अकोड़िहा, शाहपुर-नरौली समेत दो दर्जन सड़कें खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed