फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   19 bought pamphlets, Dhunni nominated

नामांकन: दूसरे दिन 19 ने लिए पर्चे, एक ने दाखिल किया पर्चा

Sat, 29 Jan 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
19 bought pamphlets, Dhunni nominated
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 19 लोगों ने नामांकन के लिए पर्चे खरीदे। राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान खागा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नाम पर दो-दो लोगों ने पर्चे लिए, जबकि पार्टी की ओर से अभी तक यहां से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से 2017 में विधायक थे। वह प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी बनाए गए। इस बार फिर से भाजपा ने उन पर विश्वास जताया है। शुक्रवार को उन्होंने दोबारा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने जो शपथ पत्र दाखिल किया, उसके हिसाब से विधायक बनने के बाद वह पांच साल में लखपती से करोड़पति बन गए हैं। 2017 और 2022 में उनकी ओर से दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक उनकी चल-अचल संपत्ति में खासी बढ़ोतरी हुई है। उनका आपराधिक रिकार्ड शून्य है।
विज्ञापन

पांच साल में इस तरह से बढ़ गई संपत्ति -
..........................................................................................................................
वर्ष - चल संपत्ति - अचल संपत्ति - कर्ज - नकदी - पत्नी के पास नकदी
----------------------------------------------------------------------
2017 - 80 लाख - 2.95 करोड़ - 74 लाख - 3.50लाख - 2 लाख
2022 - 2.41 करोड़ - 4.89 करोड़ - 13.67 लाख - 4.50 लाख - 2.50 लाख
----------------------------------------------------------------------
विधानसभावार लिए गए पर्चे -
238 जहानाबाद -
राघवेंद्र सिंह चौहान - जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी
अमर सिंह - भारतीय वंचित समाज पार्टी
विकास पाल - राष्ट्र उदय पार्टी
239 बिंदकी विधानसभा क्षेत्र - डॉ. ज्ञानेंद्र सचान - निर्दलीय
शिवबली सिंह - निर्दलीय
240 फतेहपुर विधानसभा - राजकुुमार लोधी - विकास इंसाफ पार्टी
अविनाश राव - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
फूलसिंह लोधी - बहुजन मुक्ति पार्टी
अशोक कुमार शर्मा - निर्दलीय
241 अयाहशाह विधानसभा - विषंभर निषाद - सपा
अनुराग सिंह - निर्दलीय
242 हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र - जयकरन सिंह - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
रमेश कुमार - सबका दल यूनाइटेड
मो. हारिश - निर्दलीय
243 खागा विधानसभा क्षेत्र - ओम प्रकाश गिहार - कांग्रेस
अतुल कुमार - कांग्रेस
अनीता - सामर्थ किसान पार्टी
नीलम सोनी - विकासशील इंसाफ पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed