{"_id":"6ad1285e261fdc8a9c013a8b","slug":"1852-patients-thronged-the-opd-amidst-a-strike-by-nhm-staff-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-164566-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के बीच ओपीडी में उमड़े 1852 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के बीच ओपीडी में उमड़े 1852 मरीज
विज्ञापन
फोटो-07-जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बनी हुई है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1852 मरीज पहुंचे। पंजीकरण काउंटर से डॉक्टरों के कक्ष तक कतारें लगी रहीं। मरीजों को परामर्श और जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज सबसे अधिक पहुंचे। बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा हड्डी व जोड़ों के दर्द, पेट संबंधी रोग, त्वचा की समस्याओं और महिला रोगों से पीड़ित मरीज भी उपचार के लिए आए। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों को भीड़ के बीच अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के 423, हड्डी व जोड़ों के 300, पेट संबंधी रोगों के 260, त्वचा रोग के 180, महिला रोगों के 150 और आंख, कान व नाक संबंधी समस्याओं के 140 मरीज पहुंचे। मधुमेह, रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों के 399 मरीजों ने भी परामर्श लिया।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की अधिक संख्या से डॉक्टरों और उपलब्ध कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ जाता है। हड़ताल से प्रभावित सेवाओं के अनुरूप व्यवस्था बनाई जा रही है।