फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जांच में सात प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

जांच में सात प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

Sun, 21 Apr 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
जांच में सात प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
फतेहपुर। करीब हफ्तेभर तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद शनिवार को प्रपत्रों की जांच हुई। सुबह ग्यारह से दोपहर तीन बजे तक चली जांच में सात नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इस दौरान चुनाव के सामान्य प्रेक्षक विजय कुमार नायक भी नामांकन कक्ष में रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी पप्पू गुप्ता व अपर उप जिलाधिकारी विनय गुप्ता ने नामांकन पत्रों की जांच की।
विज्ञापन


तकरीबन चार घंटे तक यह प्रक्रिया चली। दस अप्रैल से अठारह अप्रैल तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल सत्रह उम्मीदवारों ने निर्दल और अलग-अलग पार्टियों से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। प्रेक्षक की मौजूदगी में नामांकन खारिज करने का निर्णय हुआ। नामांकन में उनकी पार्टियों के पंजीकरण, फोटो के तय आकार व अन्य अलग-अलग कमियां नामांकन पत्रों में पाई गई थीं। जिला निर्वाचन
विज्ञापन


अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल दस प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं। सोमवार 22 अप्रैल को इन प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद जो लोग बचेंगे, वही चुनाव लड़ने के लिए वैध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों के नामांकन हुए खारिज
प्रत्याशी वजह
मानव क्रांति पार्टी विनोद कुमार दिवाकर दस की जगह आठ प्रस्तावक थे
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीदेवी शपथ पत्र में नोटरी नहीं लगी थी
निर्दलीय दुर्गा प्रसाद शपथ पत्र में गलती
आदर्श लोकदल के ओम प्रकाश सिंह शपथ पत्र में कालम छूटा
निर्दलीय रवि प्रकाश निषाद शपथ पत्र भरने में गलती
निर्दलीय संदीप सिंह परिहार शपथ पत्र अधूरा
निर्दलीय राकेश कुमार त्रिपाठी शपथ पत्र पूरा नहीं भरा था
--------------------------
इनसेट-
इनके नामांकन हुए स्वीकृत
जिन उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं, उनमें भाजपा से साध्वी निरंजन ज्योति, बसपा से सुखदेव प्रसाद वर्मा, कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राकेश सचान, जनहित भारत पार्टी प्रत्याशी अशोक कुमार, विकास इंसाफ पार्टी के राजकुमार लोधी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के महेश चंद्र साहू, निर्दलीय जुबेर अहमद, अखिल भारत हिंदू महासभा से कामता प्रसाद, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी रामकुमार और निर्दल दावेदार बेनी प्रसाद शामिल हैं। इस तरह से पूरी प्रक्रिया में कुल दस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed