{"_id":"5a564ec74f1c1b0b198b456b","slug":"181515605703-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में बदलनी है फतेहपुर की सीरत और सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में बदलनी है फतेहपुर की सीरत और सूरत
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। प्रधानमंत्री के 2022 तक नए भारत निर्माण योजना के सपने को पंख फतेहपुर में भी लगेंगे। पांच साल के अंदर देशभर के जिन सबसे ज्यादा पिछड़े 115 जिलों की सूरत और सीरत बदली जानी है। उनमें प्रदेश के आठ जिलों में एक फतेहपुर भी शामिल है। केंद्र सरकार की विशेष एजेेंडे में आने के बाद फतेहपुर पर लगा पिछड़ेपन का ठप्पा हटेगा। सरकार की सारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू कराकर दोआबा की इस धरा का नाम मानव विकास के सूचकांक में वृद्धि के रूप में दर्ज कराया जाएगा।
डीएम कुमार प्रशांत को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। प्रभारी अधिकारी की देखरेख में केंद्र के साथ प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। पिछले दिनों दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस संदर्भ में बुलाई गई कार्यशाला का हिस्सा बनकर लौटे डीएम ने बताया कि जिले को आधारभूत संरचना, शिक्षा, चिकित्सा एवं पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा।
केंद्र सरकार से संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, मुद्रा बैंक योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रकाश पथ योजना, उज्जवला योजना, मिशन इंद्रधनुष, कौशल विकास मिशन, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना, मनरेगा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खाद सब्सिडी का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन कराया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली, पानी, सड़क, सीवर, कूड़ा प्रबंधन, जल संचयन, ट्रांसपोर्ट, बच्चों के लिए पार्क, हरियाली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम किया जाएगा। डीएम व प्रभारी अधिकारी ने बताया कि इस दिशा में जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जिले के विकास को नई दिशा देने का काम किया जाएगा।