{"_id":"5a429d1e4f1c1b96368b6e7e","slug":"181514315038-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषक नहर में कटी खांदी, 25 बीघा फसल में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषक नहर में कटी खांदी, 25 बीघा फसल में भरा पानी
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में कटी खांदी, 25 बीघा फसल में भरा पानी
किसानों की सूचना की पर बंद किया गया पंप कैनाल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। जरौली पंप कैनाल से दो किमी दूर सोमवार की रात खांदी कट गई। इससे गेहूं की फसल में पानी भर गया। किसानों ने खांदी कटने की सूचना पंप कैनाल के कर्मचारी को दी। तब पंप कैनाल की मशीनों को बंद कर दिया गया।
पंप कैनाल की पोषक नहर में खांदी कटने से सिल्ट सफाई में अनियमितता की पोल खुल गई। रबी फसल की सिंचाई में कैनाल के चार पंप चलाए थे। पंप कैनाल से दो किमी दूर ऐझी गांव के सामने खांदी कट गई। कैनाल का पानी किसानों के खेत से होकर नहर में बह रहा है। किसान भी फसलों बचाने के लिए खेत से पानी उतारने में जुटे हैं।
ऐझी गांव के किसान सियाराम ने बताया कि खांदी के पानी से करीब 20 से 25 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। पानी के तेज बहाव से गेहूं की फसल खराब हो गई है। किसान जगदंबा ने बताया कि पंप कैनाल से पांच किमी दूरी तक पोषक नहर होती है। इसकी मरम्मत के लिए शासन से विशेष पैकेज दिया जाता है। मरम्मत कराने के नाम पर दो महीना से पंप कैनाल बंद था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने खानापूरी कराकर नहर को चालू करा दिया है। इससे तीसरे दिन ही खांदी हो गई। अधिशासी अभियंता वैभव सिंह ने बताया कि खांदी बंद कराने के बाद तुरंत पंप कैनाल चालू करा दिया जाएगा।