{"_id":"59aee9674f1c1b72078b4737","slug":"181504635239-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बालक समेत तीन की मौत, आधा सैकड़ा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बालक समेत तीन की मौत, आधा सैकड़ा बीमार
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से तीन की मौत, 50 बीमार
फतेहपुर। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 50 लोग बीमार हैं।
असोथर प्रतिनिधि के अनुसार हरनवां गांव के संजय के तीन वर्षीय बेटे सूरज को तीन दिन पहले तेज बुखार आया। बच्चे का गांव में ही एक क्लीनिक में इलाज चल रहा था हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई। गांव के मैकू, राजकुमार, विपुल, अशोक, संजना बीमार हैं।
वहीं विधातीपुर गांव में मंगलवार को जिले से स्वास्थ्य टीम पहुंची। टीम ने मरीजों को दवाइयां दीं। इसी प्रकार अंदमऊ गांव निवासी करन (48) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे। इनकी गांव में ही मौत हो गई। इसी तरह सहिमापुर के राकेश सिंह की पत्नी सुमन बुखार की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर इन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। उल्टी, दस्त व बुखार के एक दर्जन नए रोगी भर्ती किए गए।
खदरी गांव पहुंची टीम
जाफरगंज। खजुहा विकास खंड के खदरी गांव में बीमारी की रोकथाम के लिए तीन दिन बाद स्वास्थ्य टीम पहुंची। डा. एमएस खान के नेतृत्व में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बारा की टीम ने विशाल, अनिल, सुरेश कुमार, अंजली, सरोजनी, मुन्नी देवी, रेनू, पुष्पा, शिमला आदि का इलाज किया।
- जिले में नहीं थम रहा बीमारियों का कहर, जिला अस्पताल की ओपीडी में रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो