फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   18 hours after the uproar, the police took possession of the girl's body.

Fatehpur News: हंगामे के 18 घंटे बाद पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लिया

Thu, 19 Feb 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
18 hours after the uproar, the police took possession of the girl's body.
थरियांव। मारपीट और पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत युवती ने मंगलवार आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजन के जमकर हंगामा कर अफसरों को बुलाने की मांग की थी। मामले में बुधवार सुबह करीब नौ बजे नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई पहुंचीं। उन्होंने परिजन की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 18 घंटे के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के औरेई निवासी बसंत चौधरी की पुत्री खुशबू देवी (19) के छोटे भाई लवकुश की बरात 13 फरवरी को घर पहुंची थी। बरात आने के बाद घर के बाहर बर्तन धोए जा रहे थे। पानी पड़ोसी राकेश के प्लाॅट में चला गया। इसे लेकर युवती और उसकी भाभी सविता को पीटा था।
विज्ञापन

पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या की थी। परिजना ने पुलिस कार्यशैली पर आरोप लगाकर शव को नहीं उठाने दिया था। पुलिस ने सविता की तहरीर पर राकेश व उसकी पत्नी मंजू और दो अन्य लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed